Home Haryana Teachers Day 2022: हरियाणा की इकलौती शिक्षक अंजू दहिया National Award से...

Teachers Day 2022: हरियाणा की इकलौती शिक्षक अंजू दहिया National Award से हुईं सम्मानित

257
0

सोनीपत: भारत में हर साल 5 सितंबर को पूर्व राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के उपलक्ष्य में शिक्षक दिवस मनाया जाता है। शिक्षक दिवस पर हरियाणा की एकमात्र प्राध्यापिका अंजू दहिया को शिक्षा के क्षेत्र में किए गए सराहनीय कार्य को देखते हुए राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से नवाजा गया। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इस साल 5 सितंबर को 46 शिक्षकों को विज्ञान भवन में राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया। इन शिक्षकों में अंजू दहिया का नाम भी था। सोमवार को दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम राष्ट्रपति उन्हें शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

रसायन शास्त्र विषय की शिक्षक है अंजू दहिया  

अंजू दहिया सोनीपत के सेक्टर-23 निवासी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बड़वासनी में रसायन शास्त्र विषय की शिक्षक है। बचपन से वह पढ़ाई के साथ अभिनव का प्रयोग करती थी। उनमें हमेशा कुछ नया करने की इच्छा जागृत होती थी। उन्होंने शिक्षिका के रूप में नियुक्ति पाने के बाद विद्यार्थियों की हर मुश्किल को समझा। रसायन शास्त्र विषय को कविता व खेल गतिविधियों में बांटा। भारतीय शिक्षा व्यवस्था का प्राध्यापिका अंजू दहिया ने विदेश में भी प्रचार-प्रसार किया है। उन्होंने उज्बेकिस्तान में 15 दिन तक रहकर वहां के लोगों को भारतीय शिक्षा के बारे में प्रेरित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here