अम्बाला : चन्द्रिका ( TSN)- अपनी मांगों को लेकर दिल्ली जाने की मांग कर रहे किसान अंबाला के पास लगते शंभू टोल प्लाजा पर डटे हुए है, दूसरी तरफ भारी पुलिस बल तैनात है और बॉर्डर पूरी तरह सील किया हुआ है वही आस पास के इलाकों में भी पूरी तरह बेरिगेटिंग की गई है ताकि किसान किसी रास्ते से दिल्ली न जा सके, इस लड़ाई में जीत चाहे किसी की भी क्यों न हो लेकिन नुकसान किसान और पुलिस दोनो का हो रहा है.
टोल प्लाजा पर घग्गर नदी के पास लगे नाके पर तैनात जीआरपी जवान की आज सुबह मौ*त हो गई. जवान समालखा चौंकी पानीपत में तैनात था और चुलकाना गांव का रहने वाला था. मौ*त के कारणों को पुष्टि तो नहीं हुई लेकिन मिली जानकारी के अनुसार आंसू गैस की वजह से दम घुट रहा था। इस बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए जीआरपी एसएचओ धर्मवीर ने बताया की हरियाणा और पंजाब के पास लगता शंभू टोल प्लाजा पर तैनात जीआरपी के एसआई हीरालाल की 13 तारीख को अचानक तबियत बिगड़ी और उसे अंबाला कैंट के अस्पताल में भर्ती करवाया गया जिसके बाद आज सुबह उनकी मौ*त हो गई और आज श*व परिजनों को सौंप दिया जायेगा।






