Home Ambala मनु भाकर होंगी “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” अभियान की ब्रांड एंबेसडर

मनु भाकर होंगी “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” अभियान की ब्रांड एंबेसडर

277
0
अम्बाला, 9 अगस्त  :  ओलंपिक खेलों भारत का परचम विश्वभर में लहराने वाली शूटर मनु भाकर को लेकर हरियाणा के महिला एवं बाल विकास मंत्री असीम गोयल ने बड़ा ऐलान किया है। असीम गोयल ने मनु भाकर को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की ब्रांड एंबेसडर नियुक्त करने की घोषणा की है। ओलंपिक गेम्स में 2 ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली हरियाणा की बेटी मनु भाकर अब बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की ब्रांड एम्बेसडर होंगी।
हरियाणा के महिला एवं बाल विकास मंत्री असीम गोयल का बड़ा ऐलान 
 घोषणा हरियाणा के महिला एवं बाल विकास मंत्री असीम गोयल ने की। उन्होंने कहा कि मनु भाकर व सरबजोत सिंह ने ऑलम्पिक में मैडल जीतकर देश व प्रदेश में परचम लहराने का काम किया है। और इस बात का हर भारत वासी को गर्व है। हरियाणा की बेटी मनु भाकर ने दो कांस्य पदक जीते जोकि भारत के लिए बहुत ही गर्व की बात है। उन्होने यह भी कहा कि आज यह दोनो खिलाडी हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह से मिले थे और मुख्यमंत्री ने दोनो खिलाडिय़ों को सम्मानित किया था और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होने कहा कि मनु भाकर को बेटी बचाओ बेटी पढाओ का ब्रांड एम्बेसडर बनाने की मैं घोषणा करता हूं। उन्होने यह भी कहा कि यह उन मां-बाप के लिए गर्व की बात है जिनके पास बेटियां है। हरियाणा की बेटी मनु भाकर ने विदेशी धरती पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए देश व प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होने कहा कि इससे निसंदेह अन्य खिलाडिय़ों को जीवन में आगे बढने के लिए प्रेरणा मिलेगी। मंत्री असीम गोयल ने विनेश फोगाट के प्रदर्शन को लेकर भी बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होने इस मौके पर कहा कि प्रदेश सरकार निरंतर खिलाडियों के उज्जवल भविष्य के लिए प्रतिबद्ध है और आज हरियाणा में खिलाडियों को बेहतर इन्फ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध करवाने का काम किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here