कुरुक्षेत्र : चन्द्रिका ( TSN)– देर आए दुरुस्त आए की तर्ज पर आज भारतीय किसान यूनियन चढूनी ग्रुप के आह्वांन पर कुरुक्षेत्र जिले के दोनों टोल प्लाजा पर किसानों ने धरना देकर टोल फ्री करवाए. जिसके चलते 3 घंटे तक लोगों को टोल नही देना पड़ा. इसी कड़ी में भारतीय किसान यूनियन चढूनी के आह्वांन पर कल शनिवार को तहसील स्तर पर ट्रैक्टर मार्च निकाला जाएगा.
कल तहसील स्तर पर निकलेंगा ट्रैक्टर मार्च
भाकियू के प्रदेश प्रवक्ता राकेश बैंस ने बताया की कल वीरवार को भाकियू चढूनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह की अध्यक्षता मे बैठक हुई थी, जिसमे लिए गए निर्णय के मुताबित आज पूरे हरियाणा में 3 घण्टे तक टोल प्लाजा पर धरना देकर उन्हे फ्री करवाया गया. वही कल ट्रैक्टर मार्च निकाला जाएगा और रविवार को कुरुक्षेत्र में प्रदेश स्तरीय किसान, मजदूर व खाप से जुड़े प्रतिनिधियों की एक महा पंचायत भावी रणनीति के लिए बुलाई गई है । युवा किसान नेता अर्शपाल चढूनी ने बताया की किसानों के हित के लिए भाकियू चढूनी ग्रुप हमेशा तत्पर रहता है इसी कड़ी में आज पूरे प्रदेश में टोल प्लाजा पर धरना दे कर उन्हे फ्री करवाया है.







