Home Ambala डिफेंस कॉलोनी कच्चे बांध रोड को किया जाएगा पक्का..गृह स्वास्थ्य मंत्री ने...

डिफेंस कॉलोनी कच्चे बांध रोड को किया जाएगा पक्का..गृह स्वास्थ्य मंत्री ने किया शिलान्यास

153
0
अम्बाला  : चन्द्रिका ( TSN)- हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने अंबाला में करोड़ो की लागत से डिफेंस कॉलोनी कच्चे बांध रोड को पक्का करने के काम का शिलान्यास किया ।
गृह स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने लगभग 1.25 करोड़ की लागत से डिफेंस कॉलोनी कच्चे बांध रोड को पक्का करने के काम का नारियल फोड़ कर शिलान्यास किया, इस दौरान भारी संख्या में लोग मौजूद रहे । इस दौरान विज ने कहा कि कैंटोनमेंट बोर्ड के साथ मिलकर हम इस सड़क का निर्माण कर रहे है, इस दौरान विज ने अंबाला में हो रहे विकास कार्यों के बारे में बताया और कहा कि आजादी की पहली लड़ाई से संबंधित शहीदी समारक बनाया जा रहा है । अनिल विज ने कहा की अंबाला छावनी के गांधी ग्राउंड में एक बड़ा मॉल बन रहा है और वो ऐसी बिल्डिंग होगी जो पूरे प्रदेश में नहीं बनी होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here