रोहतक : चन्द्रिका ( TSN)-रोहतक पहुंचे केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज जहां राहुल गांधी पर तीखे वार किए, वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तारीफों के पुल बांधे ।उन्होंने राहुल गांधी को रणछोड़ नेता करार दिया । साथ ही उन्होंने पाकिस्तान के नेता द्वारा राहुल गांधी की कि गई तारीफ को लेकर कटाक्ष किया । वही हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को घेरा । आज रोहतक से भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर अरविंद शर्मा के नामांकन के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री नारायण सिंह सैनी भी पहुंचे थे ।
पाकिस्तान के पूर्व मंत्री द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तारीफ करने के मामले में बीजेपी को बैठे बिठाये मुद्दा मिल गया है।आज रोहतक पहुंचे केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पाकिस्तान हमारे जवानों पर चोरी छुपकर हमला करता है। ऐसे पाकिस्तान के नेता राहुल गांधी की तारीफ करते हैं तो इससे साबित होता है कि राहुल गांधी देश को कहां ले जाना चाहते हैं। उन्होंने राहुल गांधी को रन छोड़ बताया है। उन्होंने कहा कि अमेठी से कांग्रेस के कार्यकर्ता चाहते थे कि राहुल गांधी चुनाव लड़े लेकिन राहुल गांधी ने अमेठी से नामांकन नहीं किया यह साबित करता है कि राहुल गांधी मैदान छोड़कर भागने वाले हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोगों के साथ झूठ बोलकर राजनीति करने वाली पार्टी है, जबकि भारतीय जनता पार्टी लोगों की आंखों में आंख डालकर राजनीति करती है। उन्होंने कहा कि देश का नेतृत्व करने के लिए 56 इंच का सीन चाहिए जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास है। साथ ही राजनाथ सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की भी तारीख की. उन्होंने कहा कि अपने राजनीतिक कैरियर में मनोहर लाल खट्टर जैसा मुख्यमंत्री उन्होंने कभी नहीं देखा। राजनाथ सिंह ने रोहतक से लोकसभा प्रत्याशी डॉक्टर अरविंद शर्मा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को बैठकर ट्रैक्टर भी चलाया।
CM नायब सिंह सैनी ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर साधा निशाना
वहीं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने एक बार फिर से हरियाणा में हुए दंगों का जिक्र करते हुए भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर निशाना साधा । उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार जाति-पाती में बांटने वाले काम करती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में दंगे होते हैं और लोगों को डरा कर वोट लेने की कोशिश की जाती है। नायब सिंह सैनी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हरियाणा की 10 की 10 लोकसभा सीट जीतेगी। उन्होंने कहा कि रोहतक लोकसभा क्षेत्र से डॉक्टर अरविंद शर्मा 2 लाख से भी ज्यादा वोटो से विजयी होंगे।उन्होंने कांग्रेस नेताओं द्वारा संविधान बदलने के आरोप लगाते हुए बयान पर भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जानबूझकर झूठ बोल रही है और कांग्रेस ने ही संविधान को कमजोर किया है,जबकि वह बाबा भीमराव अंबेडकर के पद चिन्हों पर चलने वाली पार्टी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में नौकरियां पैसों में मिलती थी अटैची भर के रुपए रोहतक पहुंचते थे और तब यह लोग नौकरी लग पाए थे।







