करनाल : चन्द्रिका ( TSN)- पिछले कई दिनों से लगातार धुंध बढ़ती जा रही है ।इससे लोगों को धुंध में काफी परेशानियां हो रही है, सबसे ज्यादा परेशानी उन लोगों को हो रही है जिन्होंने अपने काम पर जाना है । हालांकि इस मौसम को किसानों के लिए फायदेमंद बताया जा रहा है ।
करनाल में मंगलवार सुबह का आलम कुछ इस तरह था कि चारों तरफ धुंध नज़र आई । आज सुबह पहले तो मौसम बिल्कुल साफ था कोई भी किसी तरह की धुंध नहीं थी। लेकिन जैसे दिन निकला तो उसी के साथ ही काफी धुंध हो गई और विजिबिलिटी 50 मीटर तक पहुंच गई। वाहन चालकों को अपने वाहन चलाने में काफी दिक्कतें आ रही थी । लोगों को कहना था कि आज धुंध काफी ज्यादा है। जिससे काफी परेशानियां बच्चों को हो रही है। उन्होंने स्कूल जाना है। इसी के साथ काम पर जाने वाले लोगों को भी दिक्कते आ रही हैं । वही जींद के नरवाना से करनाल आ रहे युवक रवि ने बताया कि वे सुबह नरवाना से चला था, काफी ज्यादा धुंध है । बड़े आराम से गाड़ी चलानी पड़ रही है । एक्सीडेंट का डर रहता है ।







