Home Haryana प्रदेश में बनेगी AAP की सरकार, हरियाणा के घर -घर में...

प्रदेश में बनेगी AAP की सरकार, हरियाणा के घर -घर में बदलाव जनसभा का चर्चा- जिलाध्यक्ष

134
0
जींद : चन्द्रिका ( TSN)– आप के पलवल जिला अध्यक्ष चंद्र शेखर रावत ने प्रेस वार्ता कर कहा कि हरियाणा के घर घर में जींद की बदलाव जनसभा के चर्चा है। जींद में उमड़े जन सैलाब ने दिखा दिया कि हरियाणा के लाल केजरीवाल की गारंटी के साथ हरियाणा की जनता खड़ी है और 2024 में दिल्ली और पंजाब के बाद हरियाणा में भी आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी।
चंद्र शेखर रावत ने  कहा कि बदलाव जनसभा में केजरीवाल 1 लाख जीरो बिजली के बिल लेकर पहुंचे। उन्होंने कहा कि जींद महासभा में अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने बताया कि पंजाब में 40 लाख घरों में जीरो बिजली के बिल आते हैं। वहीं पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार में महज 20 महीने में 42,000 युवाओं को सरकारी नौकरी मिली। इसके साथ पंजाब में 664 मोहल्ला क्लिनिक चल रहे हैं। जबकि 125 बनकर तैयार हैं। इनमें अबतक 1 करोड़ से ज्यादा लोग फ्री इलाज, फ्री टेस्ट और फ्री दवाइयों की सुविधा ले चुके हैं। उन्होंने कहा कि जींद जनसभा में अरविंद केजरीवाल ने दिखा दिया कि  वे ईडी और सीबीआई से नहीं डरते हैं। उनमें हरियाणवी खून है। जो जनता की भलाई के लिए जेल जाने से भी पीछे नहीं हटेंगे। आम आदमी पार्टी के एक एक कार्यकर्ता उनके सच्चे सिपाही हैं। हरियाणा के हरेक घर तक अरविंद केजरीवाल की नीतियों को पहुंचाने का काम करेंगे। पंजाब के जीरो बिजली के बिलों को हरियाणा के हरेक गांव में जनता के बीच लेकर जायेंगे। इस बार हरियाणा की जनता भी आम आदमी पार्टी की सरकार बनाएगी।इस मौके पर जिला सयुंक्त सचिव अधिवक्ता दीपक सौरोत , राजेश कंवर व पार्थ रावत मुख्य रूप से मौजुद रहे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here