अंबाला(TSN): कई दिनों से मैदानी इलाकों में पड़ रहे घने कोहरे के कारण सारा जन जीवन अस्त व्यस्त हो रहा है। ये घना कोहरा किसानों को राहत पहुंचा रहा है वहीं इस कोहरे के कारण सड़क पर वाहन चलाना मुश्किल हो रहा है। विजिबिलिटी इतनी कम है कि वाहनों के साथ ही अब रेलगाड़ियों पर भी इसका असर पड़ रहा है,जिस कारण अंबाला से निकलने वाली लगभग 60 टरेलगाड़ियां 15 मिनट से आठ घंटे देरी से चल रही है जिस कारण यात्रियों को काफी असुविधा भी रही है।
अंबाला स्टेशन अधीक्षक राम ने बताया कि करीब 60 गाड़ियां धुंध के कारण लेट है जो 15 मिनट से लेकर 8 घंटे तक लेट हुई हैं। जो सभी एक्सप्रेस गाड़ियां है जिनमें मुख्य गाड़ी संपर्क क्रांति,राजधानी एक्सप्रेस, कालका मेल यह सभी गाड़ियां लंबी दूरी की हैं। उन्होंने कहा की मुख्यता धुंध के कारण गाड़ियों में देरी हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगर एक या दो दिनों मे बरसात हो जाती है तो शायद स्थिति मे सुधार हो सकता है वर्ना मुश्किल आगे भी बढ़ेगी। उन्होंने कहा की रेलगाड़ियां लेट होने के कारण यात्रियों की सुविधा का भी ध्यान रखा गया है सभी वेटिंग हॉल खुले रखे गए है और दरवाजे खिड़कियां सब ठीक करवा दिए गए है। साथ ही स्टॉल वालों को भी कहा गया है कि अपनी स्टॉल पर दूध पर्याप्त मात्रा मे रखे ताकि ठंड में किसी यात्री को चाय की दिक्क़त न हो। उन्होंने कहा कि अगर कोहरा बढ़ता है तो गाड़ियां और ज्यादा लेट हो सकती है क्योंकि आने जाने का कई गाड़ियों मे एक ही ट्रेक होता है। उन्होंने यात्रियों से अपील की हैं कि भारतीय रेल पूरी कोशिश करती है की यात्रियों को कोई असुविधा न हो लेकिन कुदरत के आगे कुछ नहीं किया जा सकता इसलिए पैनिक न करें। किसी भी तरह की कोई परेशानी यात्रियों को आती है तो वह उन्हें फोन करें या उनसे आकर मिल सकते हैं।







