कुरुक्षेत्र(TSN): कांग्रेस हो या भाजपा समय समय पर दोनों में सत्ता परिवर्तन तो हुआ लेकिन व्यवस्था परिवर्तन कभी नहीं हुआ और अब प्रदेश की जनता दोनों पार्टियों की कारगु+जारियों से तंग आ चुकी है और अब व्यवस्था परिवर्तन चाहती है। इसी व्यवस्था परिवर्तन के लिए अब आप पार्टी ने बदलाव यात्रा की शुरुआत की तो यात्रा के मात्र तीसरे ही दिन भाजपा ने आप के खिलाफ एक वीडियो तक जारी कर दिया हैं। भाजपा की यही बौखलाहट बता रही है कि अब आने वाला समय आप पार्टी का है जिसमें आम आदमी की सरकार होगी। यह बात आप पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनुराग ढांढा ने रविवार को बावल विधानसभा पहुंची आप की बदलाव यात्रा के दौरान पत्रकारों के सवालों के जवाब देते हुए कही।
अनुराग ढांढा ने कहा कि भाजपा का हर वादा खोखला साबित हो रहा है चाहे वह शिक्षा की बात हो या चिकित्सा की। महिला सुरक्षा की हो या बेरोजगारी की तभी तो हाल ही में हरियाणा पंजाब हाइकोर्ट ने हरियाणा सरकार को सरकारी स्कूलों की अव्यवस्थाओं को लेकर फटकार लगाई और पांच लाख का जुर्माना भी किया है। उन्होंने प्रदेश में बढ़ते टोल टैक्स पर भी मनोहर सरकार को घेरते हुए कहा कि प्रदेश के मुखिया कहते हैं हमने सड़कों का जाल बिछा दिया लेकिन वह यह क्यों नहीं बताते कि इन सड़कों पर होने वाला खर्च तो जनता ही भुगत रही है। बढ़ती लू+ट वाले टोलटैक्सों के माध्यम से अगर हरियाणा में लू+ट के टोल कोई बंद करेगा तो वह आप ही करेगी।
संसद में सुरक्षा चूक के सवाल पर उन्होंने कहा कि अब तक दो बार संसद में ह+मला हुआ और दोनों बार भाजपा की सरकार में हुआ जो एक विडंबना है फिर भी देश के प्रधानमंत्री 56 इंच के सीने की बात करते हैं।वहीं कांग्रेस सांसद के पास 351 करोड़ के सवाल पर भी उन्होंने भ्रष्टा+चार के मामले में कांग्रेस और भाजपा को एक दूसरे का पूरक बताया और कहा कि भ्रष्टा+चार के मामले में अगर कोई सबसे बड़ी पार्टियां हैं तो वह हैं कांग्रेस ओर भाजपा हैं। उन्होंने कहा कि 2024 में आप सभी 90 विधानसभा ओर दस लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी ओर व्यवस्था परिवर्तन करने का काम करेगी जिसमे कोई संदेह नहीं हैं।







