Home Ambala हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज, आज भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट...

हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज, आज भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी

220
0

अंबाला (एकता): हरियाणा में बुधवार को भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। बता दें कि आज तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। मीडिया सूत्रों के अनुसार चंडीगढ़ और पंचकूला में 2 दिनों से भारी बारिश हुई। जिसके चलते आज भी लोगों को गर्मी से राहत मिलेगीछ।

बता दें कि चंडीगढ़ में अगले 5 दिनों के लिए मौसम को लेकर चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग का कहना है कि 26 जुलाई को हरियाणा के चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल में गरज-चमक के साख बहुत भारी बारिश की संभावना है। हरियाणा में ओरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। जिसके चलते लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। क्योंकि पहले ही बाढ़ से काफी नुकसान हो चुका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here