कुरुक्षेत्र : चन्द्रिका ( TSN)- कुरुक्षेत्र के डोडा खेड़ी स्टेशन पर लाइन क्रॉसिंग के लिए रास्ता न होने से नाराज लोगो ने आज विरोध जाहिर किया और सभी लोग रेलवे ट्रैक को जाम करने पहुंच गए।करीब 5 गांव के लोगों के रेलवे ट्रैक जाम करने की सूचना मिलने पर प्रशासन भी मौके पर पहुंचा और लोगो को समझाने की कोशिश में जुट गया।
लोगो ने बताया की प्रशासन द्वारा अंडरपास बनाने का कार्य आधा अधूरा पड़ा है, लोगो के पास आने जाने के लिए रास्ता नहीं है ।उन्होंने बताया की कार्य पिछले वर्ष 9 जनवरी से बंद पड़ा है । कई बार प्रशासन से बातचीत भी हुई और रास्ते को लेकर ज्ञापन भी दिया गए लेकिन कार्य शुरू नहीं हुआ ।इसलिए उन्हें आज ये कदम उठाना पड़ा।उन्होंने कहा की अगर तय समय में कार्य नहीं होता तो इनके द्वारा कोई बड़ा कदम उठाया जाएगा। वही जीआरपी कुरुक्षेत्र एसएचओ का कहना है की लोगो की मांग जायज है, उनके पास रास्ता नहीं है । 20 दिन का समय रास्ते के लिए मांगा गया है, जिसे 27 दिसंबर से शुरू कर दिया जाएगा और करीब 10 दिन में रास्ता बना दिया जाएगा ।अब इन लोगो के साथ इस बात पर सहमति बन गई है।







