कुरुक्षेत्र(TSN): धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के श्रीगीता ज्ञान संस्थानम में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव पर अनेक कार्यक्रम आयोजित होंगे। गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद ने कहा कि गीता जयंती उत्सव कुरुक्षेत्र तक नहीं पूरे विश्व की प्रेरणा बन गया है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया की लोग एक मिनट एक साथ गीता पाठ के साक्षी बने।
उन्होंने कहा कि 1 मिनट एक साथ गीता पाठ का जब दिव्य मंत्र सर्वत्र उच्चारित होगा तो उससे सात्विक व सकारात्मक ऊर्जा का संचार होने के साथ-साथ विश्व बंधुत्व की प्रेरणा भी जागेगी। गीता मनीषी के अनुसार वैश्विक गीता संदेश जन-जन तक पहुंचाने के साथ-साथ युवाओं में सात्विक ऊर्जा का संचार करने के साथ-साथ परिवार में आपस में प्यार व सद्भाव के साथ ही मानवता के श्रृंगार तक पहुंचाना ही इसका लक्ष्य हैं।







