Home Crime जर्मनी भेजने के नाम पर 8.10 लाख की ठगी, युवक पहुंचा रूस

जर्मनी भेजने के नाम पर 8.10 लाख की ठगी, युवक पहुंचा रूस

114
0

कैथल | जिले के गांव जनेदपुर में एक बड़ा धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक एजेंट ने युवक को जर्मनी भेजने का झांसा देकर 8 लाख 10 हजार रुपये ऐंठ लिए और उसे रूस भेज दिया। पीड़ित की बहन की शिकायत पर सीवन थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

एजेंट ने किया जर्मनी का वादा, भेजा रूस

गांव जनेदपुर निवासी नीतू ने पुलिस को बताया कि उसका भाई कर्मचंद विदेश जाने की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान उनकी मुलाकात एजेंट बिट्टू से हुई। आरोपी ने जर्मनी भेजने का वादा किया और पासपोर्ट व जरूरी दस्तावेज लेकर जुलाई 2025 में युवक को रूस भेज दिया। एजेंट ने भरोसा दिया कि जल्द ही जर्मनी भेज देगा, लेकिन बाद में मुकर गया।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

परिवार के कई बार संपर्क करने के बावजूद एजेंट ने जर्मनी भेजने से इनकार कर दिया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि इस पूरे खेल में आरोपी ने 8 लाख 10 हजार रुपये हड़प लिए। सीवन थाना प्रभारी सुनीता ने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आगे की कार्रवाई सबूतों के आधार पर की जाएगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here