Home Haryana कांग्रेस पर खुलकर बोले रणजीत सिंह, भूपेंद्र हुड्डा पर क्यों साधी चुप्पी...

कांग्रेस पर खुलकर बोले रणजीत सिंह, भूपेंद्र हुड्डा पर क्यों साधी चुप्पी ?

171
0

यमुनानगर (अंकुर कपूर): हरियाणा के बिजली और जेल मंत्री यमुनानगर में एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कई मुद्दों पर खुलकर बातचीत की। उन्होंने कहा कि पहले हरियाणा में बिजली की बेहद दिक्कत थी लेकिन अब घरों के अलावा इंडस्ट्रियल एरिया में भी भरपूर बिजली मुहैया कराई जा रही है। बिजली मंत्री ने कहा कि छोटे किसानों को सोलर लाइटों से काफी फायदा हो रहा। पहले तो ये कि उन्हे केंद्र और राज्य सरकार से सोलर लाइटों में सब्सिडी मिलती है और दूसरा किसानों को कम खर्च करना पड़ रहा है।

हरियाणा कांग्रेस में जारी घमासान को लेकर भी कैबिनेट मंत्री रणजीत सिंह ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि आज के दौर में कांग्रेस बीत चुकी है। पहले दौर में कांग्रेस एक थी लेकिन अब कांग्रेस का हाईकमान राज्यों में कांग्रेस को मजबूत नहीं कर पा रहा है। हांलाकि इस दौरान रणजीत सिंह भूपेंद्र हुड्डा पर कुछ भी बोलने से बचते दिखे। हरियाणा में बिजली बिलों में त्रुटियों को लेकर भी सफाई दी। उन्होंने कहा कि पहले गलत बिलों को ठीक करने के लिए सिर्फ हिसार में ही एक लैब थी लेकिन अब छोटे स्तर पर इन कमियों को दूर कर दिया गया है। फिलहाल देखना दिलचस्प होगा कि बिजली मंत्री ने जो दावे और वादे किए हैं उनसे उपभोक्तों को कितना फायदा मिलता है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here