हरियाणा : चन्द्रिका ( TSN)– देश की संसद पर स्मोक बम्ब फेंके गए है, जिससे सुरक्षा मे बड़ी चूक हुई है । हालांकि सभी को पकड़ लिया गया है लेकिन फिर भी सुरक्षा एजेंसीयां सकते मे है और ये पता लगाने की कोशिश कर रही है की सुरक्षा मे कहाँ चूक हुई है । इसी को लेकर हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज का कहना है कि सुरक्षा एजेंसिया लगी हुई है जांच करने मे कि इसके पीछे कौन सी ताकत का हाथ है बाकि सब अभी जांच का विषय है इससे पहले कुछ भी कहना ठीक नहीं है ।
वहीं विपक्ष द्वारा इस मामले को लेकर पुराना संसद भवन होता तो शायद ऐसा न होता इस बयान पर अनिल विज ने कहा कि विपक्ष तो मौका ढूंढता है कि वो अपना मुँह खोले इसमें नया और पुराना का क्या मतलब है । वहीं हरियाणा विधानसभा की सुरक्षा बढ़ाने के सवाल पर विज ने कहा कि वैसे तो सुरक्षा सभी की बढ़ी हुई होती है, लेकिन ये चूक कहा हुई ये जांच का विषय है । वही हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड़्डा ने कहा है कि हरियाणा महिलाओ के लिए असुरक्षित बनकर उभरा है,इस पर अनिल विज ने कहा कि विपक्ष को तो कहने की आदत है वो बताए कि कैसे असुरक्षित हो गया ।







