Home politics कल से शुरू होगी आम आदमी पार्टी की बदलाव यात्रा..आप वरिष्ठ...

कल से शुरू होगी आम आदमी पार्टी की बदलाव यात्रा..आप वरिष्ठ उपाध्यक्ष बोले ये सत्ता परिवर्तन का आगाज

167
0
रोहतक : चन्द्रिका ( TSN)-  रोहतक में आप पार्टी के प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने एक प्रेस वार्ता कर कल से शुरू होने वाली  यात्राओं को लेकर जानकारी दी है। आप नेता अनुराग ढांडा ने कहा कल से आम आदमी पार्टी बदलाव यात्रा शुरू करने जा रही है। खुद मैं भी महेंद्रगढ़ से यह यात्रा  शुरू करूंगा जो रोहतक होते हुए असंध कलायत की तरफ जायेगी ।
अनुराग ढांडा ने कहा कि  हरियाणा के लोग पूर्ण बदलाव चाहते है। पांच राज्यों के चुनाव के बाद कांग्रेस की हार हुई, उससे लगता नही की कांग्रेस बीजेपी को हरा पाएगी । लोग ऐसे विकल्प की तलाश कर रहे है जो भाजपा को हरियाणा में पटखनी दे। आम आदमी की सरकार लोग हरियाणा में  चाहते है। इस बदलाव यात्रा से सत्ता परिवर्तन का आगाज होगा। इन यात्राओं के माध्यम से हम लोगो के बीच जा कर उनके मुद्दे उठाएगे  और चर्चा की जायेगी। उन्होंने कहा कि  इस बदलाव यात्रा के दौरान कांग्रेस के लोग भी आम आदमी पार्टी से जुड़ेंगे ।
देश की सुरक्षा के बीजेपी के दावे फैल 
अनुराग ढांडा ने कहा कि   देश की सुरक्षा की बीजेपी दावे करती थी,  कल जिस प्रकार से संसद की सुरक्षा में सेंध लगा सब ने देख लिया है। उन्होंने कहा कि पंजाब में आप की सरकार बनने पर शिक्षा पर बजट 300 प्रतिशत बढ़ाया जबकि हरियाणा सरकार ने 12 प्रतिशत कम किया। चालीस हजार स्कूलों में कोई भर्ती नही हुई, पद खाली है यह गरीब और आम लोगों  के बच्चो को शिक्षा से महरूम रखना चाहती है। आप पार्टी शिक्षा को बढ़ावा देती है इसलिए अच्छी शिक्षा मुहिया करवाने के लिए काम करती है। यही बदलाव हरियाणा में हम चाहते है सभी मुद्दों से जुड़ते हुए यात्रा में चर्चा की जायेगी। अनुराग ढांडा ने कहा कि हरियाणा में बीजेपी पार्टी की सरकार युवाओं को रोजगार देने में नाकाम रही है, कोई भर्ती नही हो रही है पेपर लीक हो जाते है। युवाओं को रोजगार देने में यह सरकार नाकाम साबित हुई है। वहीं  मनोहर लाल सीएम राजस्थान में जा आकर गैस सिलेंडर साढ़े चार सौ का वायदा कर आए थे अब वे जीत चुके है तो हरियाणा की जनता को भी गैस सिलेंडर साढ़े चार सौ रुपए में देने और राजस्थान की तर्ज पर आप 2700 रुपए गेंहू प्रति किवंटल खरीदने का काम करे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here