Home Crime OMG! शादी के 4 दिन बाद नई नवेली दुल्हन का बड़ा कांड,...

OMG! शादी के 4 दिन बाद नई नवेली दुल्हन का बड़ा कांड, हीरे का सैट और 17 तोले सोना लेकर हुई गायब

206
0

रेवाड़ी (एकता): हरियाणा के रेवाड़ी जिले में एक नई नवेली दुल्हन का हैरतअंगेज कारनामा सामने आया है। जहां शादी के 4 दिन बाद दुल्हन ने बड़ा कांड कर दिया। बता दें कि वह अपने ससुराल से हीरों के सैट के साथ 17 तोले सोना लेकर फरार हो गई।

जानकारी के मुताबिक पति ने मॉडल टाउन थाना पुलिस को शिकायत में बताया कि उसकी  26 जनवरी को धारूहेड़ा की रामनगर कॉलोनी निवासी दिव्या नाम की लड़की के साथ हिंदू रिवाज के साथ हुई थी। तीन दिन दिव्या ससुराल में ही रही। अजय ने बताया कि 30 जनवरी को दोपहर करीब साढ़े 12 बजे वह अपनी पत्नी दिव्या को शहर के सेक्टर-18 स्थित महिला महाविद्यालय में खुद छोड़कर आया था।

दिव्या ने बताया था कि उसका कॉलेज में पेपर है। लेकिन शाम तक दिव्या घर नहीं पहुंची तो वह उसे ढूंढते हुए कॉलेज पहुंचा, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। उसके मोबाइल पर कॉल की तो फोन स्विच ऑफ मिला। हीरे का सैट और 17 तोला सोना नहीं मिला अजय कुमार ने बताया कि रात तक दिव्या का पता नहीं चलने पर उसे व परिवार को उस पर शक हुआ और परिवार के लोगों ने घर को चेक किया।

अजय का आरोप है कि घर की अलमारी में रखा हीरे का सैट और 17 तोला सोना के आभूषण घर में नहीं मिले। अजय ने इसकी शिकायत मॉडल टाउन थाना में दी। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को शिकायत देकर केस दर्ज कराया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here