Home Crime एक्शन मोड में नजर आ रही अंबाला पुलिस, नशा तस्कर 696 नशीले...

एक्शन मोड में नजर आ रही अंबाला पुलिस, नशा तस्कर 696 नशीले कैप्सूल के साथ दबोचा

220
0

अंबाला (अंकुर कपूर): नशे के खिलाफ अंबाला पुलिस का एक्शन मोड इन दिनों लगातार जारी है, जिसके चलते सीआईए शहजादपुर के हाथ एक बड़ी कामयाबी लगी है। बता दें कि गुप्त सूचना के आधार पर सीआईए शहजादपुर ने अंबाला शहर बलदेव नगर पुल के नीचे विनोद कुमार नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया, जिसके कब्जे से 696 नशीले कैप्सूल बरामद किए हैं।

जानकारी के मुताबिक एएसपी दीपक ने बताया कि सीआईए शहजादपुर को गुप्त सूचना मिली थी कि बलदेव नगर निवासी एक व्यक्ति पिछले काफी समय से नशा बेचने का काम करता है। 16 और 17 अप्रैल की रात को विनोद कुमार नशीले कैप्सूल की सप्लाई करने जा रहा है, जिस पर पुलिस ने रेड करते हुए आरोपी को 696 नशीले कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया। कोर्ट में पेश करके उसका 2 दिन का रिमांड मंजूर किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here