Home politics जनादेश सर्वोपरि….भाजपा को अपने चुनावी वादों को निभाने की दी नसीहत...

जनादेश सर्वोपरि….भाजपा को अपने चुनावी वादों को निभाने की दी नसीहत : AAP

129
0
चंडीगढ़ : चन्द्रिका( TSN)- आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद डॉ. सुशील गुप्ता ने तीन राज्यों में बीजेपी की सरकार बनाने पर बधाई दी और अपने वादों को निभाने की नसीहत भी  दी।
डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि  भाजपा को 3 राज्यों मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में जीतने पर बधाई देता हूं। उन्होंने कहा कि भाजपा शासित  राज्यों में जो वादे किए 2700 रुपए गेहूं खरीदने का, 450 रुपए सिलेंडर देने का, लाड़ली बहन योजना के तहत मुफ्त मकान देने का, 12वीं में अच्छे नम्बरों से पास छात्रों को स्कूटी देने का, पेपर लीक पर एसआईटी बनाने का और 5 साल तक मुफ्त राशन देने का ये जो वादे भाजपा सरकार ने किए हैं, उसको न केवल उन राज्यों में पूरा करें। बल्कि पूरे देश में जहां पर भाजपा की सरकार है, विशेषकर हरियाणा में भी इन वादों को पूरा करे।डॉ. सुशील गुप्ता ने  तेलंगाना में चुनाव जीतने पर कांग्रेस को भी बधाई और वहां की सरकार को जनता के आदेश के अनुसार काम करने की नसीहत दी।
इंडिया” गठबंधन की बैठक में होंगे शामिल
 डॉ. सुशील गुप्ता ने पत्रकारों के जवाब में कहा कि  संसद में हमारी मांग होगी की ईडी ने बेकसूर संजय सिंह, मनीष सिसोदिया को रिहा करें, अगर वो नहीं मानेंगे तो प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि  हम “इंडिया” गठबंधन की बैठक शामिल होंगे और “इंडिया”  गठबंधन का हिस्सा होने के नाते बैठक में जो भी निर्णय लिया जायेगा, उसका हम लोग पालन करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here