फरीदाबाद : चन्द्रिका ( TSN)- फरीदाबाद में मोदी की गारंटी के तहत विकसित भारत संकल्प यात्रा निकाली जा रही है। इस विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत जहां नए पात्र लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध करवाया जा रहा है तो वही लोगों की समस्याओं का समाधान मौके पर करते हुए उन्हें स्वास्थ्य जांच का लाभ भी उपलब्ध करवाया जा रहा है l खासकर ऐसे लाभार्थी जो पेंशन बनवाने से व आयुष्मान कार्ड बनवाने से वंचित थे उन्हें इन कैंपों के माध्यम से मौके पर ही लाभ पहुंचाया जा रहा है l
बता दें की आज मोदी की गारंटी के तहत विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन फरीदाबाद के तीन नंबर इलाके में किया गया, जहां आए लोगों ने अपने कामों को एक ही जगह कराया जी जिन्हे अपने इन्ही कामों के लिए जगह जगह की ठोकरें खानी पड़ रही थी l इस विकसित भारत संकल्प यात्रा में लगाए गए कैम्प में एक बुजुर्ग महिला गीता रामपाल पहुंची और जिस आयुष्मान कार्ड को बनवाने के लिए वह कई महीनो से इधर उधर के चक्कर काट रही थी उसका आयुष्मान कार्ड यहां महज तीन मिनट में बन गया l जिसके बाद बुजुर्ग महिला भावुक हो गई और बताया की वह बीमार है और आयुष्मान कार्ड को बनवाने के लिए पिछले कई महीनो से धक्के खा रही थी, लेकिन विकसित भारत संकल्प यात्रा में लगाए गए कैंप मे आई तो उनका आयुष्मान कार्ड महज तीन मिनट में बन गया जिसको लेकर वह हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद करती है । वहीं इस मौके पर लाभार्थी महिला अंजू देवी,रीना देवी,अनुराधा ने बताया कि उन्हें उज्ज्वला योजना के तहत मौके पर ही गैस सिलेंडर का कनेक्शन उपलब्ध कराया गया है।







