Home Haryana सीएम नायब सैनी के नेतृत्व में हरियाणा में भाजपा को मिली ...

सीएम नायब सैनी के नेतृत्व में हरियाणा में भाजपा को मिली प्रचंड जीत -श्याम सिंह राणा

151
0
10 अक्टूबर, कैथल–रादौर से नवनिर्वाचित भाजपा विधायक श्याम सिंह राणा ने आज नगर पालिका पार्क में स्थित महाराणा प्रताप व काम्बोज धर्मशाला में शहीद उधम सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। इस मौके पर विधायक का कार्यक्रम में पहुंचने पर बच्चों द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।  पत्रकारों से बातचीत में विधायक श्यामसिंह राणा ने कहा कि शहीदों व महापुरुषों की शहादत की बदौलत की देश आजाद हुआ और यहां लोकतंत्र की स्थापना हुई। इसलिए जब भी प्रजातंत्र का समारोह हो तो ऐसे महापुरुषों को याद करना चाहिए, जिनसे हमें मार्गदर्शन मिलता है।

एक सवाल के जवाब में श्याम सिंह राणा ने कहा कि जनसेवक को जनता के पास जाना चाहिए, ताकि क्षेत्र की समस्याओं के बारे उसे पता चल सके और उसके बाद लोगों में भी जनसेवक के प्रति कोई नाराजगी नहीं रहती। वही उन्होंने शपथ ग्रहण समारोह के बारे जानकारी देते हुए कहा कि उम्मीद है की दशहरे तक समारोह का आयोजन किया जाए। वही एक अन्य सवाल के जवाब में राणा ने कहा कि सीएम नायब सैनी के नेतृत्व में हरियाणा में भाजपा की प्रचंड जीत हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here