Home Sonipat हरियाणा में सर्दी ने बढ़ाई ठिठुरन…लम्बी दूरी की ट्रेनो पर...

हरियाणा में सर्दी ने बढ़ाई ठिठुरन…लम्बी दूरी की ट्रेनो पर दिखा असर, लोग हुए परेशान

132
0
सोनीपत ( TSN)- जनवरी महीने में सर्दी का असर देखा जा सकता है । कोहरे और  धुंध से तापमान में गिरावट आने से लोग सर्दी से बचने के लिए आ+ग और हीटर का सहारा ले रहे हैं ।
विजिबिलिटी ना होने के चलते ट्रेने भी चली देरी से 
प्रदेश में बढ़ती  सर्दी से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है ।  हरियाणा  के सोनीपत का आज हाल कुछ इस तरह रहा कि यहां  छह किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से ठंडी हवाएं चली। ऐसे में  लोकल बाज़ारों में लोगों की भीड़ में कम  रही । दफ्तर में काम करने वाले कर्मचारी एंव लोगो को  सर्दी से बचने के लिए हीटर और आ. ग का सहारा लेना पड़ा  । बता दें कि  विजिबिलिटी ना होने के कारण धुंध की वजह से ट्रेनों की समय निर्धारण में भी रूकावट दर्ज की गई है । रोहतक में कोहरा होने के कारण 60 मीटर दृश्यता रही। ट्रेनें काफी देर से स्टेशन पहुंची जिसकी  वजह से लोगों का समय वेटिंग रूम में बीता, कोहरे के कारण लंबी दूरी की ट्रेनें घंटों देरी से चल रही हैं। कोटा एक्सप्रेस दो घंटे पांच मिनट,नेताजी एक्सप्रेस दो घंटे, गीता जयंती एक्सप्रेस 12 घंटे,जम्मू तवी एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे,खाटू श्याम जाने वाली रींगस एक्सप्रेस रद्द रही।
नहीं हो पाया  हरियाणा और राजस्थान के बीच   रणजी मैच
कोहरे की वजह से विजिबिलिटी ना होने के कारण
हरियाणा और राजस्थान के बीच में होने वाला रणजी मैच भी नहीं हो पाया है । राजस्थान हरियाणा के बीच लाहली में स्तिथ चौधरी बंसीलाल क्रिकेट स्टेडियम में शुक्रवार सुबह 9:30 बजे मैच शुरू  होना था, लेकिन कोहरे की वजह से ये मैच नहीं हो सका ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here