Home Faridabad सरकारी स्कूल का प्रिंसिपल सैकड़ो छात्रों की लाखों रुपए की परीक्षा फीस...

सरकारी स्कूल का प्रिंसिपल सैकड़ो छात्रों की लाखों रुपए की परीक्षा फीस लेकर हुआ चंपत

147
0
11 दिसंबर, फरीदाबाद— 12वीं कक्षा की करीब 600 छात्राओं की परीक्षा की लाखों रुपए की फीस प्रिंसिपल द्वारा लेकर भागने का मामला प्रकाश में आया है। इससे सैकड़ो छात्राओं की परीक्षा देने पर संकट आ गया है। हालांकि स्कूल के टीचर कह रहे हैं कि छात्राओं को किसी भी तरह की परीक्षा देने में दिक्कत नहीं आएगी। लेकिन कहीं ना कहीं छात्राएं इस बात को लेकर काफी परेशान भी दिखाई दे रही है।
बता दें कि  प्रिंसिपल द्वारा 609 छात्राओं की परीक्षा की लाखों रुपए की फीस लेकर भागने का मामला प्रकाश में आया है। परीक्षाएं सर पर है और इस तरह का यह पहला मामला फरीदाबाद में सामने आया है जब प्रिंसिपल ही विद्यार्थियों की फीस लेकर चंपत हो गया हो। 609 छात्रों की परीक्षा फीस₹1200 के हिसाब से 457 100 बनती है, लेकिन समय पर यह फीस जमा न करवाए जाने पर जुर्माना लगकर यह फीस अब 6 लाख से ज्यादा की हो गई है। फिलहाल पूरे 3 दिन से यहां के प्रिंसिपल छत्रपाल बिना सूचना दिए गायब हो गए हैं और उन्होंने अपने दोनों नंबर बंद भी कर दिए हैं। हालांकि स्कूल के शिक्षकों ने इसकी जानकारी खंड शिक्षा अधिकारी बल्लभगढ़, जिला शिक्षा अधिकारी फरीदाबाद तथा हरियाणा बोर्ड के अधिकारियों को दे दी है।
उच्च अधिकारियों ने दी करवाई करने का आदेश
हरियाणा बोर्ड के अधिकारियों ने प्रिंसिपल के खिलाफ कार्रवाई कर यह फीस रिकवर करने के लिखित आदेश भी जारी कर दिए हैं। फिलहाल बतौर इंचार्ज स्कूल का काम देख रही टीचर पुष्पा की माने तो यह सही है कि उनके स्कूल के प्रिंसिपल फीस लेकर गायब हो गए हैं और उनका कुछ भी पता नहीं चल पा रहा है। लेकिन विद्यार्थियों को परीक्षा देने में कोई दिक्कत नहीं आएगी यह आश्वासन शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने उन्हें दिया है। 12वीं कक्षा की छात्रा ईशा की माने तो वे अभी बहुत परेशान है क्योंकि उन्हें सूचना मिली है कि उन्होंने जो स्कूल की फीस परीक्षा के लिए जमा करवाई थी उसे लेकर उनके प्रिंसिपल फरार हो गए हैं। लेकिन उनके शिक्षकों ने उन्हें आश्वासन दिया है कि उनकी परीक्षा जरूर होगी चाहे जो हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here