Home Ambala आंबाला में नहीं दिखा डॉक्टरों की हड़ताल का असर,इमरजेंसी सहित ओपीडी में...

आंबाला में नहीं दिखा डॉक्टरों की हड़ताल का असर,इमरजेंसी सहित ओपीडी में भी डॉक्टरों ने किया काम

150
0
अंकुर कपूर, अंबाला(TSN): लंबे समय से अपनी मांगे न माने जाने पर प्रदेश के डाक्टर आज हड़ताल पर हैं, लेकिन स्वास्थ्य मंत्री के गृह जिले अंबाला में इस हड़ताल का कोई असर नहीं दिखाई  दिया। अंबाला के नागरिक अस्पताल में इमरजेंसी सेवाओं से लेकर सभी ओपीडी में डॉक्टर मरीज को देखते रहे।

 

प्रदेश में अपनी मांगे न मानी जाने के कारण सरकारी डॉक्टरों ने शनिवार को हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया था,लेकिन स्वास्थ्य मंत्री के गृह जिले अंबाला में इसका बिल्कुल भी असर दिखाई नहीं दिया। अंबाला शहर व अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल में इमरजेंसी से लेकर सभी ओपीडी में डॉक्टर मरीज को देखते रहे। डॉक्टर के साथ-साथ दवाई की सुविधा भी मरीजों को उपलब्ध करवाई गई।डॉक्टर यूनियन के महासचिव डॉ.मुकेश ने बताया कि हालांकि डॉक्टरों की कुछ मांगे पिछले काफी समय से पेंडिंग पड़ी है और इस बारे में स्वास्थ्य मंत्री से लेकर मुख्यमंत्री तक को डॉक्टर का प्रति निधिमंडल मिलकर मांगे पूरी करने की गुहार लगा चुका हैं। इसी के चलते प्रदेश के कुछ हिस्सों में सरकारी डॉक्टरों ने हड़ताल भी की। डॉ मुकेश का कहना है कि अंबाला में डॉक्टरों की हड़ताल का कोई असर दिखाई नहीं दे रहा है और सभी डॉक्टर सुबह से लेकर अभी तक अपनी ड्यूटी पर मरीजों को देखने में लगे हुए है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here