Home Crime गुरुग्राम में युवक की चाकू मारकर हत्या, बहन से छेड़छाड़ का विरोध...

गुरुग्राम में युवक की चाकू मारकर हत्या, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करना पड़ा महंगा

197
0

गुरुग्राम | शहर के सेक्टर-56 थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। युवक पर यह हमला तब हुआ जब उसने अपनी बहन के साथ छेड़छाड़ का विरोध किया था। वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और उसकी गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

घटना की पूरी जानकारी

मूल रूप से बिहार के सहरसा जिले का रहने वाला 25 वर्षीय राजदेव कुमार अपने परिवार के साथ गुरुग्राम के घाटा गांव की झुग्गियों में पिछले कुछ वर्षों से रह रहा था। उसके साथ उसकी बहन और जीजा भी उसी इलाके में रहते हैं। बताया जा रहा है कि जीजा की बहन हाल ही में उनके पास रहने आई थी।

दो दिन पहले बॉबी नामक युवक कथित रूप से उसके जीजा की बहन के कमरे में घुसा और छेड़छाड़ की कोशिश की। राजदेव ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को पकड़ लिया और उसका विरोध किया। इसी बात से नाराज होकर बॉबी ने बदला लेने की ठान ली।

रात में किया हमला

पुलिस के अनुसार, रविवार रात जब राजदेव काम से लौट रहा था, तभी घाटा सब्जी मंडी के पास बॉबी ने उसे घेर लिया और उसकी छाती पर चाकू से कई वार कर दिए। घायल अवस्था में लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस कर रही आरोपी की तलाश

थाना प्रभारी विनोद ने बताया कि हत्या की एफआईआर दर्ज कर ली गई है। शुरुआती जांच में मामला पुरानी रंजिश का लग रहा है। आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here