Home Crime गुड़गांव में आढ़ती की गला रेतकर हत्या, पुलिस नाके के पास हुई...

गुड़गांव में आढ़ती की गला रेतकर हत्या, पुलिस नाके के पास हुई वारदात

81
0

गुड़गांव | ओल्ड रेलवे रोड पर एक आढ़ती की देर रात धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतक सतीश अपने घर सुभाष नगर लौटने से पहले प्रेम मंदिर के पास बने शराब के ठेके पर रुका था। परिजनों को उसकी लहूलुहान हालत में मौत की सूचना मिली।

सतीश के भाई अनीश कुमार ने बताया कि सतीश अपने दोस्त के साथ था, जो शराब के ठेके के पास रुका था। घटना स्थल से मात्र 20 कदम दूर पुलिस नाका होने के बावजूद पुलिस को घटना की भनक नहीं लगी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here