अम्बाला, 6 फरवरी –अंबाला में 4 तारीख से 11 फरवरी तक अग्निवीर को भर्ती चल रही है. अंबाला कैंट नगर परिषद की तरफ से अग्निवीर भर्ती में आए युवाओं के लिए सहायता केंद्र लगाया गया. वहीं रोडवेज की तरफ से युवाओं के लिए स्पेशल बसें लगाई गई है ! अंबाला कैंट बस स्टैंड पर युवाओं को किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो इसके लिए हर इंतजाम किए गए है ! वहीं भर्ती के लिए आए युवाओं के लिए आस्था फाउंडेशन की तरफ से कैंटीन भी खुली है जिसमें पांच रूपये में भर पेट खाना खा सकते हैं ! वहीं अग्निवीर भर्ती के लिए आए युवा सरकार द्वारा की गई व्यवस्था से काफी खुश नजर आ रहे है !
5 रुपए की थाली वाली कैंटीन खोली गई
अंबाला में 4 तारीख से लेकर 11 तारीख तक अग्निवीर की भर्ती चल रही है ! दूर दूर से युवा इस अग्निवीर भर्ती के लिए आ रहे है ! एक तरफ जहां नगर परिषद की तरफ से अंबाला कैंट बस स्टैंड पर युवाओं की सुविधा के लिए सहायता बूथ लगाया गया है. जिसमें युवाओं को सभी जानकारी दी जा रही है तो दूसरी तरफ हरियाणा रोडवेज की तरफ से भी युवाओं की सुविधा के लिए स्पेशल बसें भी लगाई गई है ताकि युवा उन बसों में बैठकर भर्ती स्थान तक आसानी से पहुंच सकें ! इतना ही नहीं आस्था फाउंडेशन भी इस मुहिम में सरकार का साथ दे रही है. बता दे कि दो दिन पहले ही अंबाला कैंट बस स्टैंड पर आस्था फाउंडेशन द्वारा 5 रुपए की थाली वाली कैंटीन खोली गई थी जिसका उद्घाटन कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने किया था और अब इसका फायदा अग्निवीर भर्ती में आए युवा भी उठा रहे है.इसके साथ ही अंबाला कैंट बस स्टैंड पर रैन बसेरा भी बना हुआ है. जिसमें युवा आराम से रुक सकते है और उन्हें किसी भी प्रकार की चिंता करने की जरूरत नहीं है !







