फरीदाबाद | औद्योगिक नगरी फरीदाबाद में रविवार का दिन एक बार फिर चुनावी माहौल लेकर आया है। हालांकि नगर निगम चुनाव हो चुके हैं और शहर को प्रवीन बत्रा जोशी के रूप में नया मेयर भी मिल चुका है, लेकिन अब सेक्टर-15 की रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) चुनाव ने शहर का ध्यान अपनी ओर खींचा है।
RWA चुनाव का जिम्मा संभालेंगे डॉ. सुरेश अरोड़ा
RWA चुनाव की निगरानी के लिए जिला रजिस्ट्रार ने प्रसिद्ध अस्थि रोग विशेषज्ञ और IMA के पूर्व अध्यक्ष डॉ. सुरेश अरोड़ा को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया है। उनके साथ 11 सदस्यीय सहयोगी टीम कार्यरत रहेगी, जिसमें उद्योगपति पप्पू जीत सिंह सरना, आनंद मेहता, मनोहर पुनियानी, राजीव मंगला और एडवोकेट सुमेधा तुली शामिल हैं।
अध्यक्ष पद के लिए तीन मजबूत दावेदार
- संजय बत्रा पैनल (पूर्व प्रधान, 2017):
- उपाध्यक्ष: आरके विग
- सचिव: सतीश परनामी
- कोषाध्यक्ष: प्रियंका गर्ग
- संयुक्त सचिव: संदीप गुप्ता
- कार्यकारिणी सदस्य: नितिन गुप्ता, ओम प्रकाश सहगल, मनीष मनचंदा, नेहा गोयल, मनोज आहूजा, संजय वधावन
- नीरज चावला पैनल (पूर्व प्रधान):
- उपाध्यक्ष: पिंकी बरार
- सचिव: हर्ष रामपाल
- कोषाध्यक्ष: धनेंद्र जैन
- संयुक्त सचिव: नरेश भाटिया
- कार्यकारिणी सदस्य: अमनजीत सिंह खुराना, अंतरिक्ष सब्बरवाल, नरेंद्र सिंह बग्गा, रमेश झंवर, सुनीता शर्मा, सुनील जटवानी
- कावेरी शुक्ला पैनल (महिला सशक्तिकरण की पहल):
- उपाध्यक्ष: शिवानी राजपाल
- सचिव: संजय अग्रवाल
- कोषाध्यक्ष: संजीव टंडन
- संयुक्त सचिव: राहुल सलूजा
- कार्यकारिणी सदस्य: विराट सरीन, गुलशन सिंघल, नवीन महाजन, राकेश जैन, सांवर अग्रवाल, जितेंद्र सिंह
चुनाव प्रक्रिया और समय
RWA चुनाव के लिए कुल 654 मतदाता पंजीकृत हैं। मतदान आज सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा। मतदान के तुरंत बाद मतगणना शुरू कर दी जाएगी और परिणाम की घोषणा उसी दिन संभव है।







