Home Ambala अंबाला के बाड़ा गांव पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा,गृह मंत्री अनिल विज...

अंबाला के बाड़ा गांव पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा,गृह मंत्री अनिल विज भी रहे उपस्थित

152
0
अंकुर कपूर,अंबाला(TSN): हरियाणा में चल रही विकसित भारत संकल्प यात्रा शनिवार को अंबाला के गावं बाड़ा मे पहुंची। यहां हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने भी यात्रा में बतौर मुख्य अथिति शिरकत की। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों से हुआ वर्चुअली कार्यक्रम भी देखा। इस कार्यक्रम में विज ने लाभार्थियों को आयुष्यान कार्ड भी दिए व कुछ लोगों को सम्मानित भी किया।
विज ने कहा कि अगर इस तरह के कार्यक्रम 1947 से होते तो कुछ और बात होती लेकिन नरेंद्र मोदी ने इस कार्यक्रम के तहत सरकार आपके द्वार पहुंचाई है और 2047 तक भारत को विकसित करने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से चलाई जा रही विकसित भारत संकल्प यात्रा का लाभ पूरे देश को मिल रह है। इस यात्रा में सरकार हर गांव में जाकर जो भी लोग सरकारी योजनाओ का लाभ लेने से वंचित रह गए है वहां पर पहुंचकर पूरा लाभ उठा रहे है। उन्होंने कहा की शनिवार को यह यात्रा अंबाला के गावं बाड़ा मे पहुंची हैं जहां पर लोगों ने इसका खूब लाभ उठाया हैं। इसमें सभी तरह के स्टॉल लगाए गए व सभी अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। जिन लोगों ने अभी तक आयुष्मान कार्ड नहीं बनवाया था उनका मौके पर कार्ड बनाया गया। कुछ महिलाएं उज्जवला योजना का लाभ लेने से वंचित थी उन्हें मौके पर है ये लाभ मिला। लाभर्थियों का कहना है कि उन्होंने इस यात्रा का लाभ लिया हैं और मौके पर है उनकी समस्याओं का समाधान मिला है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here