Home Faridabad साइबर फ्रॉड मामलों में पुलिस ने मुस्तेदी से किया काम… आरोपियो...

साइबर फ्रॉड मामलों में पुलिस ने मुस्तेदी से किया काम… आरोपियो को पहुंचाया सलाखों के पीछे

144
0
फरीदाबाद : चन्द्रिका ( TSN)-प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए हरियाणा पुलिस मुस्तेदी से काम कर रही है । वर्ष 2023 में  प्रदेश पुलिस ने कई मामलों में आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया है । पुलिस कमिश्नर राकेश कुमार आर्य के  आदेश व डीसीपी हैड क्वार्टर अभिषेक जोरवाल के दिशा निर्देश और एसीपी साइबर अभिमन्यु गोयत के मार्ग दर्शन में तीनों जोन के साईबर थानों के द्वारा कार्रवाई करते हुए 97 मामलो को सुलझाते हुए 317 आरोपियो को गिर+फ्तार किया है।
साइबर फ्रॉड के 5,21,76334 रुपए किए बरामद 
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि आरोपियो को झारखण्ड, बिहार, गुजरात, नहूं, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और अन्य राज्यो से गिर+फ्तार किया है। फरीदाबाद में वर्ष 2023 में अब तक 141 मामले दर्ज किए गए है। जिनमें से 97 मामलो को सुलझाते हुए 317 आरपियो को गिर+फ्तार किया गया है आरोपोयो से 5,21,76334 रुपए बरामद कर शिकायतकर्तों को वापस दिए है। इसके साथ ही आरोपियो से 460 मोबाईल फोन, 11 लैपटॉप, 2 टैब और डोंगल और एक कार बरामद की गई है। फरीदाबाद के साइबर थाना एनआईटी में 51 मामले दर्ज किए गए जिसमें से 36 मामलों सुलझाते हुए 146 आरोपियो को गिर+फ्तार  कर 1,19,40,701/- रुपए बरामद किए गए है। आरोपियो से 82 मोबाईल फोन एक लैपटॉप बरामद किए है। साइबर थाना सेन्ट्रल में 48 दर्ज किए गए जिसमें से 36 मामलों को सुलझाते हुए 87 आरोपियो को गिर+फ्तार कर 33476400/-रु बरामद किए गए है। आरोपियों से 1 कार,1 टैब, 76 फोन, 5 लैपटॉप बरामद किए गए है और 102 सीआरपीसी में 143 मोबाईल फोन व एक लैपटॉप बरामद किए गए है।
साइबर फ्रॉड होने पर तुरंत करे 1930 पर कॉल
साइबर थाना बल्लबगढ़ में 42 मामले दर्ज कर किए गए,  जिसमें से 25 मामलो को सुलझाते हुए 84 आरोपियो को गिरफ्तार कर 6777233/-रु बरामद किए गया है। आरोपियों से 72 मोबाईल फोन,5 लैपटॉप,1 टैब,2 डोंगल, बरामद किए गए है  और 102 सीआरपीसी में 87 मोबाईल फोन बरामद किए गए है।  साइबर फ्रॉड मामले में देखा गया है कि आरोपी पीडितो को कुछ मिनट में ही लोन देने के लिए, घर बैठे लोन उपलब्ध करवाने का लालच देती हैं और फर्जी ऐप डाउनलोड करवा  देते हैं , क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढवाने के नाम पर, घर बैठे कमाने का लालच, फ्री गिफ्ट, लॉटरी लगना के नाम पर,वाउचर जीतने के नाम पर,KYC के नाम पर, बैंक कर्मी बनकर, विदेश भेजने के नाम पर, जॉब दिलाने के नाम पर,अश्र्लील वीडियो कॉल रिकॉर्ड से ब्लैकमेल कर,एईपीएस इत्यादी के नाम पर लोगो के साथ साइबर फ्रॉड किया जाता है। आगर आपके साथ कोई फ्रॉड होता है तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज करे। उन्हें अपने साथ हुई साइबर ठगी के बारे में जानकारी दें। साइबर टीम द्वारा साइबर अपराधियों के बैंक खातों को फ्रीज करवाकर आपकी रकम आप तक वापस पहुंचा सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here