Home Haryana खेलो हरियाणा गेम्स में खिलाड़ियों ने दिखाया अपना दमखम, विजेताओं को मेडल...

खेलो हरियाणा गेम्स में खिलाड़ियों ने दिखाया अपना दमखम, विजेताओं को मेडल पहनाकर किया सम्मानित

205
0

अंबाला (अंकुर कपूर): अंबाला छावनी में खेलो हरियाणा गेम्स 2022 के तहत चल रही स्विमिंग और जिम्नास्टिक प्रतिस्पर्धा के अंतिम दिन रिदमिक जिम्नास्टिक के फाइनल मुकाबले हुए। वहीं अलग-अलग आयु वर्ग में स्विमिंग प्रतियोगिता आयोजित कराई गई। हीरोज स्टेडियम में बने स्विमिंग व जिम्नास्टिक हॉल में आयोजित प्रतियोगिताओं में प्रदेशभर के 1200 से अधिक खिलाड़ी अपना दमखम दिखाया।

स्वीमिंग में 814 तैराक और जिम्नास्टिक में 399 खिलाड़ी हिस्सा किया विजेता खिलाड़ियों को आज मेडल पहनकर सम्मानित किया गया। खेलो में गोल्ड मेडलिस्ट को 5 हजार, सिल्वर मेडलिस्ट को 3 और ब्रान्ज जीतने वाले विजेता को 2 हजार रुपए और मेडल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में आई ज्वाइंट डायरेक्टर सुनीता शर्मा ने बताया कि यहां पर कोई विभिन्न प्रतिस्पर्धाओ में लगभग 1200 खिलाड़ियों ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा बच्चों के लिए बेहतर व्यवस्थाएं की गई।

उन्होंने कहा कि करोनाकाल के बाद इस तरह के बड़े आयोजन होने से खिलाड़ियों का मनोबल भी काफी बड़ा है, आगे भी इस प्रकार की प्रतिस्पर्धाएं जारी रहेगी। उपमंडल अधिकारी अंबाला छावनी सतेंद्र सिवाच ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर विशेष प्रबंध किए गए थे। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी। खिलाड़ियों ने हरियाणा सरकार की सराहना करते हुए बताया कि प्रदेश सरकार खिलाड़ियों के लिए बेहतर सुविधाएं प्रदान कर रही हैं, जिसके परिणाम स्वरूप हरियाणा में बच्चे खेलों की ओर अधिक आकर्षित हो रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here