जींद | हरियाणा के जींद जिले के बांगर क्षेत्र में जन्मे रुद्रांस कुमार ने महज 8 महीने 23 दिन की उम्र में एक अनोखी उपलब्धि हासिल करते हुए वर्ल्ड वाइड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज करवाया है। इतनी कम उम्र में 8 दांत निकल आना चिकित्सा की दृष्टि से दुर्लभ माना जाता है।
रुद्रांस के परिवार का निवास रेलवे रोड स्थित वार्ड नंबर 4 में है। उनकी माता डॉ. रश्मि, जो खुद एक चिकित्सक हैं, ने बताया कि आमतौर पर इस उम्र तक शिशुओं के 2 से 3 दांत ही निकलते हैं, लेकिन रुद्रांस के 8 दांत आना मेडिकल साइंस के लिए भी आश्चर्यजनक घटना है।
ऑनलाइन आवेदन से दर्ज हुआ रिकॉर्ड
डॉ. रश्मि ने बताया कि 20 मार्च को रुद्रांस का नाम रिकॉर्ड में दर्ज हुआ, जिसके लिए उन्होंने वर्ल्ड वाइड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स की आधिकारिक ऐप के जरिए आवेदन किया। प्रक्रिया के तहत दांतों की फोटो और वीडियो सबूत के रूप में अपलोड किए गए, जिसके बाद सभी प्रमाणों की जांच कर रुद्रांस का नाम आधिकारिक तौर पर रिकॉर्ड में शामिल किया गया। अब वर्ल्ड वाइड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स की वेबसाइट पर भी रुद्रांस की इस अनोखी उपलब्धि को प्रकाशित कर दिया गया है।







