Home Haryana हरियाणा के इस जिले में तिरंगे के नाम पर मची लूट, डिपो...

हरियाणा के इस जिले में तिरंगे के नाम पर मची लूट, डिपो होल्डर पर एक्शन

230
0

करनाल (अकुंर कपूर): हरियाणा में तिरंगे के कारण कई लोग परेशान हो रहे हैं। यहां राशन न मिलने से लोगों में को काफी परेशानी हो रही है। करनाल के हेमदा गांव में तिरंगे के नाम पर लूट मची हुई है। दरसअल ये कह दिया गया है कि जब आप राशन लेने आए तो तिरंगे के पैसे साथ लाएं क्योंकि राशन तभी मिलेगा जब झंडा लोगे। डिपो संचालक नहीं दे रहे बिना झंडा लेने पर राशन विभाग के अधिकारियों पर भी आरोप लगाए।

जानकारी के मुताबिक हरियाणा के करनाल में हेमदा गांव में गरीब लोगों को इस महीने का राशन लेना मंहगा पड़ रहा है। राशन कार्ड धारक अगर इस माह का राशन लेने के लिए डिपो होल्डर के पास जा रहे है तो पहले उन्हें 20 रुपए का तिरंगा झंडा दिया जा रहा है। उसके बाद उन्हें राशन मिल रहा है। ऐसे ही कई मामले को सीएम सिटी करनाल में भी देखने को मिले। कई जगह पर इसका विरोध भी हुआ। लेकिन उसके बाद भी कई डिपो संचालकों द्वारा बिना तिरंगा के गरीब लोगों को राशन नहीं दिया गया।

इस मामले में को लेकर जब डिपो संचालकों से बातचीत की गई तो उनका कहना था कि विभाग के अधिकारियों द्वारा सख्त निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी राशन कार्ड धारक को बिना तिरंगा लिए राशन नहीं दिया जाए। राशन डिपो पर विरोध कर रहे राशन कार्ड धारकों ने कहा कि वह मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं। जानकारी के अनुसार जिले में करीब 400 से ज्यादा राशन डिपो हैं। सरकार द्वारा इन सभी को झंडा वितरण केंद्र बनाया गया है। सूत्रों की मानें तो खाद्य आपूर्ति विभाग की ओर से हर डिपो को 168 झंडे बांटने के लिए दिए गए हैं। ये भी उन्होंने 32 सौ देकर खरीदे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here