Home politics अनुराग ढांडा का दावा…बोले 2024 में प्रदेश में बनेगी आम आदमी...

अनुराग ढांडा का दावा…बोले 2024 में प्रदेश में बनेगी आम आदमी पार्टी की सरकार

157
0
कैथल/चंडीगढ़: चन्द्रिका ( TSN)-आम आदमी पार्टी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अनुराग ढांडा ने शुक्रवार को गुहला के गांव कांगथली में जनसभा की। उन्होंने कहा कि अब आम आदमी खड़ा हो गया है। 2024 में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी।
 हिंदुस्तान में आम आदमी पार्टी की सरकार मुनाफे में चल रही 
अनुराग ढांडा ने कहा कि  सीएम मनोहर लाल  ने 22 जिलों जनसंवाद कार्यक्रम किए, उसमें नगर निगम से 1694 शिकायतें मिली उनमें से 1532 शिकायतें अभी तक पेंडिंग हैं। यदि मुख्यमंत्री कार्यालय जनता के काम नहीं कर पा रहा, इसका मतलब मुख्यमंत्री का जनसंवाद पूरी तरह से फेल हो गया। उन्होंने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार से पहले बिजली विभाग में 1850 करोड़ रुपए का घाटा था। आम आदमी पार्टी की सरकार आने पर 90% घरों में बिजली मुफ्त करदी। इसके बाद भी बिजली विभाग 550 करोड़ रुपए मुनाफे मे चल रहा है। दिल्ली में भी सरकार घाटे में चलती थी, वहां भी बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य मुफ्त किया। आज पूरे हिंदुस्तान में आम आदमी पार्टी की सरकार मुनाफे में चल रही है।  उन्होंने कहा सीएम कहते हैं कि आम आदमी पार्टी वाले मुफ्तखोर हैं। सीएम मनोहर लाल को बिजली मुफ्त, पानी मुफ्त, गाड़ी मुफ्त, बंगला मुफ्त, हवाई टिकट मुफ्त मिलती है। सीएम सबसे बड़े मुफ्तखोर हैं। भाजपा के नेताओं और मंत्रियों को मुफ्त सुविधा मिले तो ठीक, यदि आम आदमी को 300 यूनिट बिजली भी मुफ्त मिले तो वो गलत हो जाता है ।अनुराग ढांडा ने  कहा कि अब प्रदेश की जनता हरियाणा के लाल अरविंद केजरीवाल का साथ देगी। 2024 में इनेलो, जजपा, कांग्रेस और भाजपा का सुपड़ा साफ होगा।इस मौके पर अमरेंदर सिंह, गज्जन सिंह, सुमित हिंदुस्तानी, एडवोकेट राकेश, आयुष खटकड़, जगतार सिंह, गेहल सिंह संधू, जितेन्द्र, मीना सैनी, बलबीर सजूमा और मालविंदर मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here