Home Haryana BJP ने पैराशूट से दूसरी पार्टियों के उम्मीदवार लाकर चुनाव मैदान में...

BJP ने पैराशूट से दूसरी पार्टियों के उम्मीदवार लाकर चुनाव मैदान में उतारा-डॉ. सुशील गुप्ता

145
0
रादौर/यमुनानगर ( TSN)- आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और कुरुक्षेत्र लोकसभा से ‘इंडिया’ गठबंधन के प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता ने रादौर विधानसभा के गांव एवं वार्ड में चुनावी यात्रा की। उनके साथ विधायक बिशन लाल सैनी, उनके पुत्र विशाल सैनी, अर्जुन सिंह धौरंग, रणधीर अलीपुरा, अनिल पंजेटा, सतीश सांगवान, शिव दास, अमरजीत शर्मा, संग्राम राणा, उमेश बुबका, राजकुमार खुर्दबन और जयकिशन शर्मा मौजूद रहे।
डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि  जब से इंडिया गंठबंधन कुरुक्षेत्र से चुनाव प्रचार में उतरा है, तब से हम कुरुक्षेत्र के गांव गांव में जा रहे हैं। सभी गांव में भाजपा के प्रति रोष देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि जब भाजपा को व्यक्ति चुनाव लड़ने के लिए नहीं मिल रहे थे तो भाजपा ने पैराशूट से दूसरी पार्टियों के उम्मीदवार लाकर चुनाव मैदान में उतारा। जिस व्यक्ति को देश के प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने लुटेरा कहा और 1 लाख 86 हजार करोड़ रुपए का कोयला चोर बताया था। आज उसी व्यक्ति को भाजपा अपना कोहिनूर बता रही है। जिस वजह से भाजपा में अंदरुनी कलह है और भाजपा के कार्यकर्ता उस व्यक्ति का बायकोट कर रहे हैं। डॉ सुशील गुप्ता ने आरोप लगाया कि जो भ्रष्टचारी भाजपा के हिसाब से काम करेगा उसको लोकसभा और राज्यसभा की टिकट मिलगी और जो ईमानदारी से भाजपा के खिलाफ आवाज उठाएगा उसको जेल मिलेगी, यही भाजपा को पैटर्न है। उन्होंने कहा कि अब देश और प्रदेश की जनता भाजपा से पूरा हिसाब लेगी। हरियाणा में इंडिया गठबंधन भाजपा का 10-0 से सूपड़ा साफ करेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here