Home politics दीपेन्द्र हुड्डा कार्यकर्ता सम्मेलन में बोले…भूपेन्द्र हुड्डा के नेतृत्व में हरियाणा में...

दीपेन्द्र हुड्डा कार्यकर्ता सम्मेलन में बोले…भूपेन्द्र हुड्डा के नेतृत्व में हरियाणा में बनेगी कांग्रेस सरकार

197
0
हरियाणा : चन्द्रिका ( TSN)-राज्यसभा सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने सिरसा में  कार्यकर्ता सम्मेलन में शिरकत की और विपक्ष पर जुबानी ह+मला किया ।दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि हरियाणा की भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार ने जनता से किए वायदों को पूरा नहीं किया।  न तो 5100 रूपये पेंशन मिली और न ही रोजगार में 75 प्रतिशत का आरक्षण ही दिया गया। सरकार की वादाखिलाफी का जवाब अब जनता बदलाव लाकर देगी। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र हुड्डा के नेतृत्व में हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनेगी।
रोहतक से चुनाव लड़ेंगे और जीत भी हासिल करेंगे  
लोकसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि वे रोहतक से चुनाव लड़ेंगे और जीत भी हासिल करेंगे।  पांच राज्यों के चुनाव नतीजों को लेकर उन्होंने दावा किया कि सभी राज्यों में कांग्रेस की सरकार बन रही है। भारत को कांग्रेस मुक्त बनाने की बात करने वालों को इन चुनावों के नतीजों से माकूल जवाब मिलेगा। एक सवाल के जवाब में उन्होंने   कहा कि कोई भी चुनाव सेमीफाइनल नहीं होता, हर चुनाव फाइनल होता है। देशभर में कांग्रेस की हवा चल रही है और कार्यकर्ता पार्टी को मजबूत बनाने में जुटे हैं। पर्ची-खर्ची बंद होने के सवाल पर दीपेंद्र हुडा ने कहा कि वे अमेरिका जाकर आए हैं। वहां उन्होंने देखा है कि किस तरह से हरियाणा के लाखों युवा सरकार की नीतियों से परेशान होकर पलायन करने को मजबूर हुए हैं। बिना पर्ची-खर्ची के दावों की पोल खोलनी है विदेशों में पलायन करने वाले युवाओं से पूछो।उन्होंने बताया  कि 24 दिसंबर को सिरसा में किसान-मजदूर आक्रोश रैली की जाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के अहंकार की वजह से 700 से ज्यादा किसानों की शहादत हुई। किसानों से किए वायदों को भी सरकार ने पूरा नहीं किया। कांग्रेस किसानों की शहादत को भुलाने नहीं देगी। इसलिए शहीद किसानों को श्रद्धांजलि देने के लिए रैली का आयोजन किया जा रहा है। इस रैली को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा संबोधित  करेंगे।
मात्र यात्राएं ही निकाली भाजपा ने 
भाजपा द्वारा निकाली जा रही विकसित भारत संकल्प यात्रा के सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में विकास तो हुआ नहीं, मात्र यात्राएं ही निकाली गई हैं। अगर भाजपा ने विकास करवाया होता तो वह विकास कार्यों को गिनवाती न की 2047 तक भारत को विकसित बनाने की बातें करने वाली यात्राएं निकालती। उन्होंने कहा कि अब जनता यात्रा निकालेगी और भाजपा को सत्ता से बाहर करने का काम करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here