अंबाला (एकता): अंबाला में बारिश के बाद अभी हालात सामान्य नहीं हैं। बता दें कि आपदा प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने के लिए चौथे दिन भी सांसद कार्तिक शर्मा लगातार ग्राउंड जीरो पर जाकर लोगों को राहत पहुंचाने का काम कर रहे हैं। मीडिया सूत्रों के अनुसार सांसद कार्तिक शर्मा ने कहा कि एक टीम के साथ उन्होंने खुद जड़ौत रोड़, सूर्या नगर, दशमेश नगर एरिया में जाकर लोगों को राहत सामग्री वितरित की है। वह हर गांव में जाकर लोगों को राहत पहुंचा रहे हैं।

कार्तिक शर्मा ने कहा कि अगर किसी को मदद चाहिए तो वह हमारे से संपर्क कर सकते हैं। ग्रामीण एरिया में स्थितियां खराब है, लेकिन अब जलस्तर कम हो रहा है। उम्मीद की जानी चाहिए कि स्थिति सुधरनी चाहिए। बिजली सप्लाई का काम शुरू हो जाना चाहिए। कार्तिक ने कहा कि अंबाला जिले को बाढ़ग्रस्त एरिया घोषित करना चाहिए। कालोनियों में रहने वाले गरीब परिवारों की भी चिंता करनी होगी। हमें विश्वास है कि सरकार ऐसी व्यवस्था करेगी, जिससे हर किसी की मदद की जा सके।








