पलवल : चन्द्रिका ( TSN)- पलवल में किसान आंदोलन को समर्थन देने हरियाणा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदयभान भी पहुंचे । संयुक्त किसान मोर्चा और केंद्रीय ट्रेड यूनियन के आह्वान पर चल रहे किसानों और कर्मचारियों का मंगलवार को आखरी धरना था । इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने हरियाणा और केंद्र सरकार पर ज+मकर नि+शाना साधा।
बीजेपी को बताया किसान और कर्मचारी विरोधी
उदयभान ने धरने का समर्थन करते हुए कहा कि 26 नवंबर से यह धरना शुरू हुआ था और आज यह समाप्त हो रहा है, लेकिन सरकार की तरफ से कोई भी आश्वासन किसानों और कर्मचारियों को नहीं दिया गया है । उन्होंने आरोप लगाया कि यह सरकार किसान और कर्मचारी विरोधी सरकार है । उन्होंने कहा कि उनकी सरकार आने पर किसान और कर्मचारियों की मांगों को पूरा किया जाएगा। वहीं प्रधानमंत्री पर राहुल गांधी के द्वारा दिए गए बयान को लेकर उन्होंने कहा कि जब राफेल घोटाले को लेकर राहुल गांधी ने कहा था कि चौकीदार ही चोर है तो सभी भाजपा के बड़े नेता अपने आप को चौकीदार बताने लगे थे, लेकिन आज कोई भी अपने आप को पनौती नहीं बता रहा है । उन्होंने कहा कि मैच से पहले लाखों की संख्या में लोगों ने ट्विटर पर इस शब्द का प्रयोग किया ।उदयभान ने कहा कि जिन राज्य में वोटिंग हो चुकी है 3 तारीख को रिजल्ट आ रहा है । सभी राज्य में कांग्रेस की सरकार बनेगी और रिजल्ट वाले दिन बीजेपी की पोल खुल जाएगी। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन के दौरान जो झूठे वादे करके आंदोलन को खत्म कराया गया था, अब एक बार फिर से लोगों ने आंदोलन करने का मन बनाया है और कांग्रेस पार्टी ने पहले भी इसका समर्थन किया था और आगे भी करेगी ।







