गुरुग्राम (एकता): हरियाणा के गुरुग्राम जिले में शुभ बैंक्वेट हॉल में शादी समारोह के बाद भीषण आग लगने का मामला सामने आया है।

मीडिया सूत्रों के अनुसार शीतला माता रोड स्थित बैंक्वेट हॉल में आग लगने से सबकुछ जलकर राख हो गया। फिलहाल आग लगने की घटना की कोई जानकारी नहीं मिली है। वहीं सीसीटीवी फुटेज में घटना कैद हो गई।
घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है। वहीं आशंका जताई जा रही है कि आग लगने का कारण धूप माना जा रहा है।







