Home Haryana हरियाणा में मौसम बदलेगा, 2 दिन बादल छाए रहने के आसार

हरियाणा में मौसम बदलेगा, 2 दिन बादल छाए रहने के आसार

34
0
xr:d:DAFm_Hmg7Dk:1524,j:7066557982642135499,t:23112403

महेंद्रगढ़  | हरियाणा में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आज रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसका असर 13 और 14 अप्रैल को प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में देखने को मिलेगा। इस दौरान आसमान में बादल छाए रहने और मौसम में बदलाव की स्थिति बनी रहेगी।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 14 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम आमतौर पर शुष्क रहेगा, लेकिन परिवर्तनशील बना रहेगा। वहीं कुछ स्थानों पर हल्की गतिविधियां भी देखी जा सकती हैं। इसी बीच करनाल के तरावड़ी-नीलोखेड़ी क्षेत्र में रात के समय करीब 20 मिनट तक बारिश के साथ ओलावृष्टि भी दर्ज की गई, जिससे मौसम ठंडा हो गया।

तापमान की बात करें तो शुक्रवार को प्रदेश के कई जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे रहा। गुरुग्राम, झज्जर और महेंद्रगढ़ में न्यूनतम तापमान लगभग 16.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा। हालांकि औसतन न्यूनतम तापमान में करीब 2.6 डिग्री की बढ़ोतरी देखी गई, लेकिन यह अभी भी सामान्य स्तर के आसपास बना हुआ है।

मौसम में संभावित बदलाव को देखते हुए कृषि विभाग ने किसानों के लिए एडवाइजरी जारी की है। किसानों को अगले 3 से 4 दिनों तक सरसों की कटाई और गहाई रोकने की सलाह दी गई है। साथ ही, कटी हुई फसल को सुरक्षित स्थान पर बांधकर रखने की अपील की गई है, ताकि तेज हवाओं और संभावित बारिश से नुकसान से बचा जा सके।

मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आगामी दिनों में हल्की बारिश और बादलवाही की स्थिति बनी रह सकती है, ऐसे में किसानों और आम लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here