Home politics सांसद रमेश कौशिक ने की प्रेस वार्ता… चुनाव में बीजेपी की जीत...

सांसद रमेश कौशिक ने की प्रेस वार्ता… चुनाव में बीजेपी की जीत का दावा, कांग्रेस पर साधा निशाना

169
0
सोनीपत : चन्द्रिका ( TSN)-बीजेपी  प्रदेश अध्यक्ष  नायब सिंह सैनी कल सोनीपत में पहुंचेंगे और कार्यकर्ताओं और लोगों से मुलाकात करेंगे।लोकसभा सांसद रमेश कौशिक ने प्रेस वार्ता  में बताया कि जन संवाद  कार्यक्रम सोनीपत के कामी रोड पर स्थित रामलीला मैदान पर आयोजित किया जा रहा है ।
रमेश कौशिक ने कहा कि  विकसित भारत संकल्प यात्रा भी 30 तारीख से शुरू की जा रही है । उन्होंने बताया कि  इसमें अलग-अलग विधानसभा के दो से तीन गांव शामिल किए जाएंगे । सांसद रमेश कौशिक ने 2024 से के चुनाव को लेकर कहा कि बीजेपी  पूरी तरह से तैयार है, उन्होंने कहा कि पांच राज्यों में हुई वोटिंग के बाद 3 तारीख को गिनती के बाद बीजेपी पार्टी की शानदार जीत दर्ज होगी ।वहीं हरियाणा में 75% नौकरी आरक्षण को लेकर सांसद रमेश कौशिक ने कहा है कि सरकार सुप्रीम कोर्ट जाएगी । विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने  कहा  कि विपक्ष का काम कहना है और बीजेपी पार्टी का अपना काम करना है । उन्होंने  प्रधानमंत्री के प्रति पनौती शब्द का प्रयोग करने को लेकर कहा कि इस प्रकार के बयान नेताओं को शोभा नहीं देते हैं । मैच में हार जीत लगी रहती है । उन्होंने कहा कि  कांग्रेस जमीन पर दिखाई नहीं देती है, यह बड़े शर्म की बात है कि कांग्रेस का आज तक संगठन नहीं बन पाया है,  जबकि मंडल और पन्ना प्रमुख तक बीजेपी पार्टी पहुंच चुकी है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here