Home Crime सोहना में पारिवारिक विवाद के चलते दामाद ने की ससुर की हत्या,...

सोहना में पारिवारिक विवाद के चलते दामाद ने की ससुर की हत्या, पुलिस जांच में जुटी

147
0

सोहना। शहर के वार्ड नंबर 19 में बीती रात एक गंभीर आपराधिक घटना सामने आई, जिसमें पारिवारिक विवाद के चलते एक युवक ने अपने ससुर की बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया और कमरे को बाहर से ताला लगाकर चला गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सोहना नागरिक अस्पताल भेज दिया है।

कमरे से मिला खून से सना शव

प्राप्त जानकारी के अनुसार, झारखंड निवासी एक परिवार सोहना में किराए पर रह रहा है। बीती रात किसी बात को लेकर आरोपी दामाद और उसके ससुर के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि 30 वर्षीय आरोपी ने सोते समय मोटरसाइकिल के शॉकर से ससुर पर हमला कर दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

पत्नी बच्चों को लेकर घर से चली गई थी

मृतक की बेटी पिसकिला ने पुलिस को बताया कि रात को उसका पति नशे की हालत में घर आया और मारपीट करने लगा, जिसके बाद वह बच्चों को लेकर एक परिचित के घर चली गई। घर पर उस समय केवल उसके पिता और पति मौजूद थे। सुबह जब वह लौटी, तो देखा कि मकान के दरवाजे पर ताला लगा हुआ है। उसने पति और पिता दोनों को फोन किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।

पुलिस ने तोड़ा ताला, मौके से जुटाए सबूत

सूचना पर पहुंची फौवारा चौकी पुलिस ने कमरे का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया, जहां उन्हें खून से सना शव मिला। इसके बाद सीन ऑफ क्राइम टीम को बुलाकर मौके से साक्ष्य जुटाए गए। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश जारी है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here