Home Faridabad अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे किसानों और ग्रामीणों ने ग्रीन...

अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे किसानों और ग्रामीणों ने ग्रीन हाईवे के काम को जबरन रुकवाया

145
0
फरीदाबाद ( TSN)– फरीदाबाद के मोहन गांव से गुजरने वाले निर्माणधीन ग्रीन हाईवे पर बनने वाले कट को कैंसिल कर दिए जाने के चलते पिछले एक हफ्ते से ज्यादा समय से धरने पर बैठे किसान और ग्रामीणों ने कल शाम महा पंचायत में फैसला लेते हुए ग्रीन हाईवे पर पहुंचकर काम को रुकवा दिया है । किसानों और ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं हो जाती किसी भी कीमत पर निर्माण नहीं होने दिया जाएगा ।
गौरतलब है कि यूपी के जेवर एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी को लेकर ग्रीन हाईवे का निर्माण किया जा रहा है । जिसके चलते फरीदाबाद के कई गांव की भूमि का अधिग्रहण किया गया था और पिछले साल एक कार्यक्रम में शिरकत करने आए मुख्यमंत्री ने घोषणा की थी कि ग्रीन हाईवे के निर्माण के दौरान मोहन गांव में उतार-चढ़ाव के लिए कट दिया जाएगा,  लेकिन अब इस कट को कैंसिल कर दिया गया है । जिसको लेकर स्थानीय किसान और ग्रामीण पिछले एक हफ्ते से धरने पर बैठे हुए हैं,  लेकिन कोई भी सुनवाई नहीं हुई जिसके चलते कल बीती शाम महापंचायत करते हुए किसान ग्रीन हाईवे पर पहुंचे और जबरन काम रुकवा दिया । ग्रामीणों का कहना था कि यदि सरकार ने उनकी मांगे नहीं मानी तो वह ग्रीन हाईवे का काम पूरा नहीं होने देंगे और फिर पंचायत करते हुए नई रणनीति बनाएंगे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here