Home Ambala स्वामित्व योजना के तहत दुकानों का मालिकाना हक दिलवाने के कार्य को...

स्वामित्व योजना के तहत दुकानों का मालिकाना हक दिलवाने के कार्य को लेकर अनिल विज ने दिए ये निर्देश

126
0
अम्बाला ( TSN)- गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने स्वामित्व योजना के तहत लोगों को उनकी दुकानों का मालिकाना हक दिलवाने के कार्य को तेजी से करवाने के लिए 4 सदस्यीय कमेटी का गठन किया । जिसके तहत आज नवनियुक्त कमेटी के सदस्य राजीव गुप्ता डिम्पल, विजेन्द्र चौहान, संजीव सोनी बब्बू, एडवोकेट पुनीत सरपाल ने नगर परिषद कार्यालय अम्बाला छावनी में कार्यकारी अधिकारी जरनैल सिंह व अन्य अधिकारियों के साथ मीटिंग की व उनसे लीज, किराये व तहबाजारी की दुकानों को मालिकाना हक दिलवाने की बात की।
कार्यकारी अधिकारी जरनैल सिंह ने कहा कि कुछ दुकानों की रजिस्ट्री हो चुकी है व बकाया दुकानों के कार्य को इस सप्ताह में पूरा करके 166 दुकानों का डिमांड नोटिस जारी करके उनकी रजिस्ट्री भी करवा दी जाएगी। जिससे रोजाना दुकानों की रजिस्टरी होनी शुरू हो जाएगी। गृहमंत्री अनिल विज ने दुकानदारों से आग्रह किया है कि जिन दुकानदारों को डिमांड नोटिस जारी हो गए है वह अपनी दूकानों की पेमेंट जमा करवा कर अपनी रजिस्ट्री करवाएं।इस मौके पर नवनियुक्त कमेटी के सदस्यों के साथ नगर परिषद के इओ जरनैल सिंह, भाजपा जिला महामंत्री ललित चौधरी, सोशल मीडिया प्रधान आशीष अग्रवाल ,सेक्रेटरी राजेश कुमार, रैंट क्लर्क लवली कांत वालिया, लीज क्लर्क दीपक राणा भी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here