Home Faridabad फरीदाबाद में ग्रुप डी की परीक्षा देने पहुंचे परीक्षार्थी बोले…इस बार परीक्षाओं...

फरीदाबाद में ग्रुप डी की परीक्षा देने पहुंचे परीक्षार्थी बोले…इस बार परीक्षाओं के लिए बेहतर इंतजाम

147
0
फरीदाबाद ( TSN)- फरीदाबाद सीईटी की परीक्षा यानी ग्रुप डी की परीक्षाओं को लेकर परीक्षार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है । वहीं प्रदेश के अलग-अलग जिलों से फरीदाबाद में ग्रुप डी की परीक्षा देने पहुंचे परीक्षार्थियों ने बताया कि परीक्षा केंद्र तक उन्हें प्रदेश के किसी भी जिले से पहुंचने में कोई दिक्कत नहीं हुई, यहां तक की बसों में भी उन्हें बगैर किराए के सफर करने को मिला ।ऐसे में हरियाणा सरकार ने इस बार परीक्षाओं के लिए बेहतर इंतजाम किए हैं।
वही परीक्षा केंद्रों पर भी पुख्ता इंतजाम देखने को मिल रहे हैं । केंद्रों के बाहर और अंदर 15 से 20 पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है । साथ ही धारा 144 लागू की गई है,  वहीं परीक्षा देने आए परीक्षार्थियों  की बारीकी से चेकिंग की जा रही है । बायोमेट्रिक तरीके से एंट्री की जा रही है,  तमाम बंदोबस्त के बाद ग्रुप डी की परीक्षाओं को नकल रहित परीक्षा कराने को लेकर जिला प्रशासन पुरजोर कोशिश में लगा हुआ है । छात्रों का कहना है कि इस बार की व्यवस्था जिला प्रशासन और सरकार की बहुत बेहतर है और उन्हें उम्मीद है कि इस बार उनकी मेहनत बेकार नहीं जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here