कुरुक्षेत्र, 18 नवंबर : भाजपा सदस्यता अभियान की निगरानी करने धर्मनगरी कुरुक्षेत्र पहुंचे. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली ने मीडिया को सदस्यता अभियान बारे जानकारी दी. प्रदेशाध्यक्ष बडोली ने बिना किसी का नाम लेते हुए तंज कसते हुए कहा कि किसान/जवान/पहलवान के नाम पर राजनीतिक दल राजनीति करना बंद करें.
वहीं दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार अपने प्रशासन व अधिकारियों को जागरूक करें व चिंतन करें क्योंकि हरियाणा का किसान प्रकृति से छेड़छाड़ नहीं करता वह प्रकृति प्रेमी है और प्रदूषण के प्रति जागरुक है. महज एक से तीन प्रतिशत प्रदूषण के मामले हरियाणा में मिले हैं. जबकि पंजाब में इसकी संख्या उससे कई गुना ज्यादा है. हरियाणा प्रदूषण के मामले में किसानों पर तीन सजाओ जुर्माना/एफआईआर/रेड एंट्री बारे प्रदेशाध्यक्ष बोले कि कोई ऐसा कोई प्रावधान नहीं है इस तरह की खबरें नकली बात है.







