Home Ambala टॉक विद वॉक के दौरान अम्बाला शहर के हीरा नगर वार्ड वासियों...

टॉक विद वॉक के दौरान अम्बाला शहर के हीरा नगर वार्ड वासियों ने सांझा किया दर्द

185
0
हरियाणा ( TSN)- हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व कोषाध्यक्ष रोहित जैन ने आज सुबह टॉक विद वॉक के दौरान अम्बाला शहर के हीरा नगर वार्ड नम्बर-1 में वार्ड वासियों के साथ संवाद किया। वहां पहुँचने पर रोहित जैन का हीरा नगर वार्ड नम्बर-1 वासियों रुप चंद, मनोज, जसपाल, लक्ष्मण, रोशन लाल, नरेन्द्र शर्मा, जसदीप, शमशेरचंद, महिंदर, टीटू, जसपाल धीमान, बेला राम आदि लोगों ने स्वागत किया। उन्होंने टॉक विद वॉक के दौरान अम्बाला शहर की समस्याओं का जिक्र किया।
वार्डवासियों ने बताया कि इस एरिया में टाइलों वाली सड़क बनाई गई है जो कि जगह जगह से टूटी है। सड़कों पर बड़े बड़े गड्डों से सभी आमजन को भारी परेशानी होती है। लेकिन इसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है, पुरे वार्ड में गंदगी के अंबार लगे हैं, जिनमें मछर, मक्खियाँ पनप कर डेंगू, चिकनगुनिया आदि अनेक बिमारियों को न्योता दे रहे हैं, बावजूद इसके फोगिंग की कोई व्यवस्था नहीं की जा रही है । नालियां गंदगी से अटी पड़ी हैं,  जिससे बरसात के मौसम में गन्दा पानी लोगों के घरों में घुस जाता है । रोहित जैन ने कहा कि अम्बाला शहर में सर्वश्रेष्ठ काम काम करना तो दूर की बात है बल्कि सड़के, गंदगी, लाइटें आदि जो लोगों की मूलभूत आवश्यकताऐं है वह भी यह सरकार पिछले 9 सालों में पुरी नहीं करवा पाई। उन्होंने कहा कि आज समाज का हर वर्ग इस सरकार से परेशान है और दुखी है।
जैन ने कहा कि अम्बाला शहर में  डेंगू व बुखार के मामले दिन प्रतिदिन  बढ़ते जा रहे हैं, डेंगू का कहर इतना बढ़ गया है कि अब डेंगू ने युवाओं को भी  अपनी चपेट में ले लिया है । जैन ने रोष प्रगट करते हुए कहा जब बुखार और डेंगू का सीजन हर साल आता है तो सरकार ने पहले से इसकी रोकथाम और उपचार की तैयारी क्यों नहीं की। इतने गंभीर हालात में भी फॉगिंग तक का इंतजाम नहीं किया जा रहा है ना ही सरकारी अस्पताल में डेंगू मरीजों के समुचित इलाज के लिए कोई व्यवस्था है, और न ही स्वास्थ्य विभाग की बिगड़ चुकी सेहत को सुधारने के लिए कोई कदम उठाया जा रहा है । स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कब तक हाथ पर हाथ धरे बैठे रहेंगे ।
उन्होंने कहा कि टॉक विद वॉक के दौरान हम देखते है कि शहर में स्ट्रीट डॉग का आतंक है जो कि राहगीरों के पीछे भागते है जिससे बड़े हादसे होने का डर है। शहर की सड़के आवारा पशुओं का अड्डा बन चुकी है, गोवंश जगह जगह गंदगी खाते हुए नजर आते हैं ! ऐसे में सरकार को इस दिशा में गौवंश को ध्यान में रखते हुए उचित कदम उठाना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here