कुरुक्षेत्र : गुरदीप गुजराल ( TSN)- विवेकानंद जयंती पर कुरुक्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।इस दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के सरस्वती वाटिका विकास कार्य का शिलान्यास किया। इस परियोजना पर तीन चरणों में 3.68 करोड़ रुपए खर्च किए जाएँगे।
सीएम अपने संबोधन में बोलते हुए कहा की जो काम स्वामी विवेकानंद ने किया था वही काम आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं, पहले देश का नाम ऊपर के देश में नहीं बल्कि नीचे के देशों में आता था लेकिन आज भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी शक्ति बन चुका है। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय संस्कृति को अनेकों देशों ने अपनाया चाहे वह योग की बात हो या फिर अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती की। उन्होंने कहा की अगर कोई देश या प्रदेश अपने युवाओं की ताकत को सही से उपयोग करें तो वह देश या प्रदेश को आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता और हरियाणा की युवा इसी सोच के साथ आगे बढ़ रहे हैं। चाहे खिलाड़ियों की बात हो, पढ़ाई की बात हो हरियाणा का युवा हर क्षेत्र में आगे बड़ रहा है। सीएम मनोहर लाल ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब विश्व के नेता बन चुके हैं किसी को उनकी भाषा समझ आए या न आए लेकिन हर जुबान पर मोदी का नाम है।
हरियाणा सरकार युवाओं को सही तरीके से विदेश भेजने का कर रही काम
सीएम मनोहर लाल ने कहा कि कांग्रेस के समय की 11 नौकरियां कोर्ट द्वारा रद्द की गई है, लेकिन जब हमें नौकरी भर्ती में कोई कमी नजर आती है तो हम खुद उसे पर कार्रवाई करते हैं। हरियाणा सरकार ने अब तक एक लाख से अधिक नौकरियां दी हैं और जल्द ही 60 हजार नौकरियां और देने का काम सरकार करेगी। उन्होंने कहा कि ग्रुप कोड की परीक्षा का रिजल्ट आज आने वाला है और बिना इंटरव्यू के इन सब को नौकरियां दी जाएगी।अगले 2 महीने में 60000 नौकरियां देने का काम हरियाणा सरकार करेगी। सीएम ने कहा कि हरियाणा के युवा डोंकी रूट से विदेश चले जाते है जो खतरनाक है, हरियाणा सरकार उन्हें सही तरीके से विदेश भेजने का काम करेगी। इसके लिए सरकार द्वारा विदेश विभाग बनाया गया है। अब तक विदेशों से 25 से 26 हजार युवाओं की डिमांड आई है जिनकी सुरक्षा की जिम्मेवारी सरकार की होगी। बहुत जल्द कई देशों से ईमू करेगे और हरियाणा के किसान वहा जाकर खेती करेगे।







