Home Haryana CM खट्टर बोले- हरियाणा सरकार के अब तक के 8 साल के...

CM खट्टर बोले- हरियाणा सरकार के अब तक के 8 साल के कार्यकाल से जनता पूर्ण रूप से संतुष्ट

191
0

चंडीगढ़ (अंकुर कपूर): हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि उन्होंने एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में अपना राजनीति दायित्व निभाते हुए समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए कार्य किया है। प्रदेश की जनता वर्तमान सरकार के अब तक के 8 साल के कार्यकाल से पूर्ण रूप से संतुष्ट है। उन्होंने यह बात सेक्टर 1 स्थित लोक निर्माण विभाग के विश्राम ग्रह में आयोजित बदलाव के 8 साल कार्यक्रम में कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार ने पिछले 8 वर्ष में व्यवस्था में सकारातमक बदलाव लाने का कार्य किया है।

उन्होंने कहा कि जहां भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार किया गया है वहीं अंत्योदय के सिद्धांत पर कार्य करते हुए अंतिम पंक्ति में खड़े जरूरतमंद लोगों को विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा परिवार पहचान पत्र की शुरूआत की गई है जिसमें परिवार को एक इकाई माना गया है। प्रदेश के 68 लाख परिवारों का डाटा सत्यापित किया जा चुका है और इसमें सबसे पहले निम्न आय वर्ग के परिवारों की पहचान कर उन्हें योजनाओं का लाभ दिया जाएगा।

हरियाणा सरकार ने गरीब परिवारों की चिंता करते हुए बीपीएल परिवारों की आय सीमा को सालाना 1.20 लाख रुपये से बढ़ाकर 1.80 लाख रुपये किया है। इसके फलस्वरूप बीपीएल परिवारों की संख्या बढ़कर लगभग 29 लाख हो गई है और इन परिवारों को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया जाना है। उन्होंने कहा कि परिवार पहचान पत्र में 6-18 वर्ष की एक अलग श्रेणी बनाई गई है जिसमें इस आयु वर्ग के एक-एक बच्चे को ट्रैक कर यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि कोई भी बच्चा स्कूल जाने से वंचित न रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here